Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal: गॉसिप टाउन में इन दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी के चर्चे हो रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर जमकर बज बना हुआ है। कुछ सेलेब्स भी कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में रैपर हनी सिंह ने एक्ट्रेस और उनके होने वाले हसबैंड को शादी की बधाई दी है और कहा है कि वो अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी का हिस्सा जरूर बनेंगे। हालांकि सोनाक्षी और जाहिर की शादी को लेकर कई चीजें सामने आ रही है, जिससे लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। ऐसे में कपल की शादी से जुड़ी पांच चीजों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं…
honey singh
सोनाक्षी और जहीर की शादी की डेट से लेकर वेन्यू तक
किस तारीख को होगी शादी?
अगर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की डेट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि 23 जून 2024 को कपल मुंबई में शादी करने वाला है।
वेडिंग इनवाइट
हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन वायरल हुआ था, जो ऑडियो फॉर्मेट में थे। इसे एक मैगजीन के जैसे डिजाइन किया गया था, जिसके पोस्टर में सोनाक्षी और जहीर एक बेहद रोमांटिक फोटो लगी हुई थी। फोटो में जहीर सोनाक्षी को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर लग रहा है कि ये कपल की वेकेशन की फोटो है। इतना ही नहीं बल्कि इस ऑडियो क्लिप में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कहा कि बीते सात साल से हम दोनों साथ में हैं और हमने साथ में बहुत अच्छा टाइम बिताया है। अब हम दोनों हसबैंड-वाइफ बनने के लिए तैयार हैं। ऑडियो में आगे जहीर कहते हैं कि ये खुशी आपके बिना अधूरी है। 23 जून को इस इवेंट में आपका वेलकम है।
Sonakshi & Zaheer, wedding confirmed on June 23! 💍
byu/FleaBird_ inBollyBlindsNGossip
वेडिंग ड्रेस कोड
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी के इनवाइट में ड्रेस कोड भी दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि फॉर्मल और फेस्टिव ड्रेस कोड है। साथ ही रेड कलर का आउटफिट पहनने की परमिशन नहीं है।
वेडिंग वेन्यू
वहीं, अगर कपल की शादी के वेन्यू की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर मुंबई के बास्टियन में शादी करने वाले हैं। हालांकि इसके पहले खबर आई थी कि कपल रजिस्टर्ड मैरिज करने वाला है, लेकिन अब दोनों की ग्रैंड वेडिंग की खबरें जोरों पर हैं। जूम की रिपोर्ट की मानें तो कपल 23 जून को शादी करने वाला है, जिसमें फैमिली, दोस्त और फिल्मी दुनिया के सितारे शामिल होंगे।
वेडिंग गेस्ट लिस्ट
इस शादी की गेस्ट लिस्ट की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी और जहीर के कई करीबी दोस्त और साथी भी इसमें शामिल होंगे। आयुष शर्मा, हुमा कुरेशी और वरुण शर्मा को भी शादी का इनवाइट मिला है। इसके अलावा सोनाक्षी ने हीरामंडी की कास्ट को भी अपनी शादी के लिए इनवाइट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और अन्य को भी शादी का निमंत्रण भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Industry का सच दिखाने को तैयार TVF, नए शो के ट्रेलर में ही रिवील हुई कहानी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines