Dasara OTT Release Date Out: नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।
दसरा को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इस फिल्म ने ग्लोबली अब तक 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच अब फिल्म ‘दसरा’ की ओटीटी पर स्ट्रीम होने की ऑफिशियल डेट भी आ गई है।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘दसरा’ के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी स्ट्रीमिंग सर्विस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘दसरा’ का पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि- “आतिशबाजी करने का समय आ गया है क्योंकि दशहरा इस साल की शुरुआत में आ रहा है! ‘दसरा’ नेटफ्लिक्स पर 27 अप्रैल को आ रही है।”
और पढ़िए – Shaakuntalam BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ‘शाकुंतलम’ ने टेके घुटने, पांचवे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई
बेहद शानदार है फिल्म के गाने
इस फिल्म में शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार और पूर्णा भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।
ये पीरियड एक्शन ड्रामा 30 मार्च को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में थिएट्रीकली रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म में संतोष नारायणन ने म्यूजिक दिया है और इसके गाने भी बेहद शानदार हैं।
फैंस नानी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे
वहीं, इस फिल्म में फैंस नानी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं और फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या इंटरवल या क्लाइमेक्स सभी कुछ रौंगटे खड़े कर रहा है।
और पढ़िए – Lets dance Chotu Motu: रिलीज हुआ KKBKKJ का लेटेस्ट गाना, ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ में सलमान खान ने भी दिखाया सिंगिंग का दम
साथ ही ये फिल्म बिना किसी तामझाम के बनाई गई है और इसलिए इसका हर एक सीन बेहद कमाल का है। साथ ही ये फिल्म कही भी अपनी पकड़ नहीं छोड़ती हैं और इसलिए अब ‘दसरा’ का क्रेज ऑडिय़ंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब दर्शको के लिए ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines