हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dancing On The Grave Trailer: 90 के दशक की कहानी और एक हाई प्रोफाइल केस, 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
Dancing On The Grave Trailer

Dancing On The Grave Trailer: एक ऐसी कहानी जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा। फैंस के बीच आने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज डांसिंग ऑन द ग्रेव को लेकर बहुत क्रेज है।

इस बीच अब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बीते कुछ दिनों पहले इस सीरीज के पोस्टर को रिलीज किया गया था, जिसे देखकर फैंस में सीरीज का बज और बढ़ गया था।

डांसिंग ऑन द ग्रेव का ट्रेलर रिलीज

डॉक्यूमेंट्री सीरीज डांसिंग ऑन द ग्रेव मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान की पोती शाकिरा खलीली के मर्डर पर बेस्ड है। इस सीरीज के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि 90 के दशक में शाकिरा खलीली की हत्या हुई थी और पति स्वामी श्रद्धानंद ने शाकिरा को जिंदा जमीन में दफना दिया था। इस हाई प्रोफाइल केस में कई लोगों के बयान भी दर्ज हुए थे, इन सबकी झलक सीरीज के ट्रेलर में साफ दिख रही है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Mahie Gill Secretly Married: माही गिल ने गुप-चुप रचा ली शादी, जानें कौन हैं एक्ट्रेस के पति

इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज

वहीं, डांसिंग ऑन द ग्रेव के ट्रेलर के आखिर में शाकिरा खलीली के पति स्वामी श्रद्धानंद कहता नजर आ रहा है कि- ‘मैं बताना चाहता हूं, जो कुछ भी मेरे बारे में कहा गया है वो सफेद झूठ के अलावा कुछ भी नहीं है।’ बता दें कि डांसिंग ऑन द ग्रेव को पैट्रिक ग्राहम ने लिखा और डायरेक्ट किया है। साथ ही ये सीरीज फैंस के लिए 21 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी जाएगी।

और पढ़िए – Mamta Kulkarni: बॉलीवुड छोड़ साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी, 90 के दशक की थीं सबसे विवादित एक्ट्रेस

ये था मामला

बता दें कि साल 1994 मई में कर्नाटक पुलिस ने शाकिरा खलीली की अस्थियों को उनके ही घर में जमीन में दबा पाया था। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो शाकिरा तब भी जीवित थीं, जब उसे दफनाया गया था। कहा तो यह भी जाता है कि जिस ताबूत में शाकिरा को दफनाया गया था उसके अंदर उनके नाखूनों के निशान मिले थे।

विज्ञापन

अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

इतना ही नहीं बल्कि शाकिरा को जिंदा दफनाने के बाद पति स्वामी श्रद्धानंद ने उसी जगह पर पार्टी की थी। फैंस को सीरीज का बेसब्री से इंतजार है और बहुत जल्द ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम भी होने वाली है।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola