Dadasaheb Phalke Awards 2024, Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का डंका बजाया। अब एक्टर को उनके काम के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। जी हां, बीती देर शाम ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024’ का आगाज हुआ और इस इवेंट में शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, शाहरुख खान ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि उन्हें नहीं लग रहा था कि वो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतेंगे।
शाहरुख खान का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024’ में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख खान ने ज्यूरी को थैंक्स किया। इस दौरान शाहरुख ने कहा कि ज्यूरी को थैंक्स, जिन्होंने मुझे बेस्ट एक्टर के लायक समझा। बहुत साल हो गए मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीते हुए और ऐसा लगने लगा था कि अब मिलेगा ही नहीं। मुझे बहुत खुशी है और मुझे अवॉर्ड्स बहुत अच्छे लगते हैं। मैं थोड़ा लालची हूं और इस फिल्म के लिए बहुत सारे लोगों की मेहनत है। इसके बाद शाहरुख खान ने सभी को फिर से थैंक्स किया।
यूजर्स कर रहे किंग खान की तारीफ
वहीं, अब किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि किंग किंग। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ओएमजी मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आज मैं आपके लिए बहुत खुश हूं शाहरुख खान। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मोस्ट डिजर्विंग एक्टर ऑफ द ईयर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर किंग खान के इस वीडियो पर कर रहे हैं।
पिछले साल शाहरुख की तीन फिल्में हुई थी रिलीज
बता दें कि बीते साल शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। एक्टर की एक-दो नहीं बल्कि तीन फिल्में पिछले साल रिलीज हुई, जिसमें साल के शुरू में ‘पठान’, फिर ‘जवान’ और फिर ‘डंकी’ ने टिकट खिड़की पर दस्तक दी। शाहरुख की इन तीनों फिल्मों ने जमकर कमाई की और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। फैंस को भी ये फिल्में बेहद पसंद आई और दर्शकों ने फिल्मों को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma को दोबारा मां बनने पर ननद ने दी बधाई, क्या लिखा Akaay की बुआ ने?
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines