Marvel Wonder Man Crew Member Death: मार्वल (Marvel) का क्रेज अब पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। जब भी मार्वल की कोई नई फिल्म आती है तो फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। लेकिन इस बार मार्वल स्टूडियोज से एक दुखद खबर सामने आई है। अब मार्वल की सीरीज ‘वंडर मैन’ (Wonder Man) के आने से पहले उसके सेट से एक बुरी खबर आई है। इस सेट पर एक भयानक हादसा हो गया और वहां मौजूद एक क्रू मेंबर की जान चली गई। अब पता चला है कि ये मामला मंगलवार यानी 6 फरवरी की सुबह को हुआ था। 6 फरवरी की सुबह एक हादसे में ‘वंडर मैन’ के क्रू मेंबर का दर्दनाक निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘शादी जरूरी नहीं’, क्या वेडिंग छोड़ Kriti Sanon कर रही हैं लिव-इन रिलेशनशिप को सपोर्ट?
कैसे हुई सेट पर मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स के Radford Studio Center की छत से गिरने के बाद उस क्रू मेंबर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब उस मृत व्यक्ति की पहचान 41 साल के जुआन ओसोरियो (Juan Osorio) के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि वो एक लाइटिंग टेक्नीशियन थे। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि जिस दौरान ये हादसा हुआ उस वक्त सेट पर शूटिंग नहीं की जा रही थी। दूसरी तरफ व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब इस केस पर मार्वल के स्पोकपर्सन ने एक बयान जारी किया है और इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘हमारे विचार और गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं और ये एक्सीडेंट कैसे हुआ इसके पीछे चल रही जांच के साथ हमारा पूरा सपोर्ट रहेगा।’
स्पाइक नाम से बुलाते थे लोग
इस एक्सीडेंट के बाद सभी लोग चौंक गए हैं। सेट पर हुए हादसे से सभी सदमे में हैं। बता दें, जुआन ओसोरियो (Juan Osorio) को ‘स्पाइक’ (Spike) नाम से भी जाना जाता था और वो टेम्पल सिटी में रहते थे। अब इस हादसे के बाद उनके घरवालों पर क्या बीत रही होगी ये सोचकर ही सोशल मीडिया यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। अब सभी लोग सेट पर हुए इस निधन की खबर से सन्न हैं और जुआन ओसोरियो को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की दुआएं मांग रहे हैं। अब IATSE (International Alliance of Theatrical Stage Employees) के प्रेजिडेंट मैथ्यू डी. लोएब (Matthew D. Loeb) ने भी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर अपना दुख जताया है और इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सामने आया ऑफिशियल बयान
Matthew D. Loeb ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा, ‘स्टूडियो सिटी में रेडफोर्ड स्टूडियो सेंटर में हुई दुखद घटना पर IATSE का स्टेटमेंट: इस भारी नुकसान की वजह से IATSE परिवार के सभी लोग शॉक्ड हैं और बेहद दुखी हैं। हम लोग अपने मेंबर के परिवार और उनके साथी सदस्य और सहकर्मी के सपोर्ट में काम कर रहे हैं। सेट पर सेफ्टी हमारी पहली प्रायोरिटी है और हम Cal/OSHA को इन्वेस्टीगेशन में हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। अगर आपको किसी भी कारण सेट पर असुरक्षित महसूस होता है तो मेंबर्स IATSE Safety Hotline नंबर 844-422-9273 पर फोन कर सकते हैं या फिर सेफ्टी इनफार्मेशन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines