कॉमेडियन कुणाल कामरा को बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कुणाल कामरा की दायर की गई याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। अब एकनाथ शिंदे पर की गई कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ जो मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी उसे रद्द करने की मांग की गई है। अब कोर्ट ने राज्य और शिकायतकर्ताओं को फॉर्मल नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी है।
कुणाल कामरा मामले में कब होगी अगली सुनवाई?
अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल, दोपहर 2.30 बजे रखी गई है। आपको बता दें, इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने पहले ही कुणाल कामरा को 17 अप्रैल तक अग्रिम जमानत दे दी थी। इसके बाद कॉमेडियन ने एफआईआर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आपको बता दें, कॉमेडियन कुणाल कामरा को इन दिनों जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की मांगी इजाजत
ऐसे में उनके वकील ने हाईकोर्ट में रिक्वेस्ट की है कि कॉमेडियन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की इजाजत दी जाए। कुणाल कामरा के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट ने कई बार मौत की धमकियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बयान देने की पेशकश की है, लेकिन अधिकारी उनका बयान दर्ज करने में उत्सुक नहीं हैं। वो मुंबई में कॉमेडियन की फिजिकल प्रेजेंस चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी के इकलौते एक्टर जिनके पास थी वैनिटी वैन, 6 साल से नहीं मिला एक भी शो का ऑफर; वजह रिवील
हाल ही में लिखा था ओपन लेटर
आपको बता दें, हाल ही में कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी लिखा था। बुक माय शो से हटाए जाने पर उन्होंने अपनी बात रखी थी और साथ ही भड़ास भी निकाली थी। इस दौरान कॉमेडियन ने कलाकारों के अधिकारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मोनोपॉली पर बात की। अब कुणाल का वो पोस्ट भी चर्चा में बना हुआ है। लगता है ये मामला इतनी आसानी से ठंडा नहीं होगा।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
15 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines