Cirkus Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) 23 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।
इसमें आपको बी-टाउन के कई सेलेब्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसके गाने और पोस्टर को फैंस ने खुब पसंद किया लेकिन फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आईए अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
और पढ़िए – ‘मिशन मजनू’ का पहला सॉन्ग आउट, गाने में दिखा सिद्धार्थ और रश्मिका की जबरदस्त की कैमिस्ट्री
तरण आदर्श ने दिए इतने रेटिंग
फिल्म कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई लोग इसको नापसंद भी कर रहे हैं। इसको मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर रणवीर के इस फिल्म को 5 में से सिर्फ 2 स्टार दिए हैं, जो कि मेकर्स के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
Cirkus Box Office Collection Day 3
इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डाले तो इसने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इसने 6.40 की कमाई की। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.45 करोड़ रुपए की कमाई की है।
हालांकि ये लगातार ऐसे ही कमाई कर पाती है या नहीं ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। लेकिन फिल्म को नेगेटिव रिस्पांस मिलने के बाद भी इसने अच्छी शुरूआत की है।
और पढ़िए – फिल्म ‘कुत्ते’ का पहला सॉन्ग ‘आवारा डॉग्स’ हुआ आउट, गाने में दिखा अर्जुन-तब्बू का एक्शन लुक
फिल्म के बारे में
सर्कस में रणवीर जुड़वा बच्चों की भूमिका निभाते हैं जो एक दूसरे को नहीं जानते हैं। 1960 के दशक के सेट, पूरे परिवार के लिए इस कॉमेडी में वरुण शर्मा की भी दोहरी भूमिका है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है।
फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सिर्कस में जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ट्रेलर में जैकलीन को भी दिखाया गया है जो रणवीर के डुप्लीकेट की प्रेमिका है। यह रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बीच एक सहयोग है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines