पॉपुलर टीवी शो ‘सीआईडी’ से एक्टर शिवाजी साटम का पत्ता कट चुका है। एसीपी प्रद्युम्न की शो में मौत हो गई है। अब उनकी जगह शो में नया एसीपी आएगा। मशहूर टीवी एक्टर पार्थ समथान ने कन्फर्म कर दिया है कि वो ही ‘सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युम्न को रिप्लेस कर रहे हैं। अब उन्होंने इस शो को लेकर कई नई डिटेल्स दी हैं। साथ ही बताया है कि जब उन्हें ये ऑफर मिला, तो उनका और उनके परिवार का क्या रिएक्शन था?
एसीपी प्रद्युम्न से अलग होगा एसीपी आयुष्मान का किरदार
पार्थ समथान अब ‘सीआईडी’ में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। पार्थ ने बताया कि वो बाकी केस सुलझाने के साथ-साथ एसीपी प्रद्युम्न की हत्या की भी इन्वेस्टिगेशन करेंगे। पार्थ समथान ने रिवील किया कि एसीपी प्रद्युम्न की हत्या में बाकी सभी किरदार भी संदिग्ध हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका किरदार एसीपी प्रद्युम्न के किरदार से बिल्कुल अलग होगा। पार्थ के लिए एसीपी प्रद्युम्न के जूतों में फिट होना एक बड़ी जिम्मेदारी है।
CID में पार्थ समथान की एंट्री पर क्या था फैमिली का रिएक्शन?
पार्थ समथान ने कहा कि सोनी चैनल पर चल रहा ये एक आइकोनिक शो है। जब उन्हें इस शो के लिए फोन आया था, तो वो कंफ्यूज थे कि उन्हें ये शो करना चाहिए या नहीं? हालांकि, फिर शो की लिगेसी देखते हुए उन्हें अहसास हुआ कि ये सम्मान की बात होगी। पार्थ समथान ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में अपनी फैमिली को बताया, उन्हें पहले तो यही लगा कि एक्टर मजाक कर रहे हैं। बाद में जब उन्होंने कहा कि वो सच में ‘सीआईडी’ करने वाले हैं, तो उनके परिवार को बड़ा गर्व महसूस हुआ।
यह भी पढ़ें: जैकलिन फर्नांडीस के पिता का रोते हुए वीडियो वायरल, पत्नी के फ्यूनरल से भावुक होकर लौटे
पार्थ समथान पर है बड़ी जिम्मेदारी
पार्थ समथान के मुताबिक, एसीपी प्रद्युम्न को एसीपी आयुष्मान भले ही रिप्लेस कर रहे हैं, लेकिन ये एक दम नया किरदार होगा, जो नई कहानी के साथ आएगा। ये कहानी अब रोमांच और सस्पेंस के साथ आगे बढ़ेगी। अब इस कोलैबोरेशन को लेकर एक्टर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्हें इस बात का अहसास है कि उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी आई है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines