Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस इस वक्त खूब चर्चा में है। शो से हाल ही में दिग्विजय राठी को बेघर कर दिया गया है, जिसके बाद से इंटरनेट से लेकर शो के घर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें कंटेस्टेंट को एक-दूसरे के लिए लिए लेटर लिखना था। इस लेटर में चुम दरंग और करण वीर मेहरा ने श्रुतिका अर्जुन पर दिग्विजय के एलिमिनेशन को लेकर सवाल उठाए।
करणवीर ने लिखा लेटर
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss24x7 ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि करणवीर ने श्रुतिका को जो लेटर लिखा है उसमें उन्होंने क्या कहा है। पोस्ट के अनुसाल, करण ने अपने लेटर में लिखा कि हर टाइम खुद को सही दिखाने की कोशिश कर रही हैं और इस वजह से वो अपने दोस्तों को खो रही हैं।
करण ने कही दिल की बात
करण ने लिखा कि उन्होंने नॉमिनेशन के दौरान उनसे वादा किया था कि वो मुझे, शिल्पा और दिग्विजय को प्रायोरिटी देंगी, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल भडास निकाली और उन्हें बेघर कर दिया। ऐसा करके उन्होंने अपने दोस्तों का दिल दुखाया है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इतना ही नहीं बल्कि करण ने आगे लिखा कि श्रुतिका जैसा दोस्त किसी को नहीं मिलना चाहिए वो एक दुश्मन से भी बुरी हैं।
चुम ने क्या कहा?
इसके साथ ही अगर चुम की बात करें तो उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त दिग्विजय को श्रुतिका के एक गलत फैसले की वजह से बाहर जाना पड़ा। मुझे लगा था कि श्रुतिका टाइम गॉड बनकर मेरे फेवर में कुछ फैसला सुनाएगी, लेकिन श्रुतिका ने ऐसा नहीं किया और फेयर होने के चक्कर में दिग्विजय को ही बेघर कर दिया। ना उन्होंने फेयर किया और ना ही चुम के फेवर में कुछ किया।
दिग्विजय हो चुके हैं बेघर
उन्होंने आगे कहा कि करण, शिल्पा और दिग्विजय और चाहत के सेक्रिफाइज को जाने दिया और सबने श्रुतिका का टाइम गॉड बनने में साथ दिया, इस उम्मीद में की सब ठीक होगा, लेकिन सब उल्टा हो गया। बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में दिग्विजय के घर में वापस आने के लिए वोटिंग भी करवाई है, जिसमें कई लोगों ने दिग्विजय को सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें- 4.5 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब छापे नोट, क्लाइमेक्स ने उड़ाए लोगों के होश
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines