Chiranjeevi Nominated For Padma Bhushan: चिरंजीवी (Chiranjeevi) साउथ सिनेमा का वो नाम है जिसे पूरी दुनिया में एक खास पहचान मिली है। एक्टर को न सिर्फ साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। जल्द ही एक्टर के हाथ एक बड़ा अवार्ड लगने वाला है। वो एक ऐसे अवार्ड से नवाजे जाएंगे जो बेहद कम लोगों को नसीब होता है। अब खबर आई है कि एक्टर को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया जाने वाला है। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee के 6 पैक्स थे फेक? सामने आया एक्टर की फिट बॉडी का राज
चिरंजीवी को मिलेगा खास सम्मान!
सुनने में आया है कि एक्टर को उनके इतने लम्बे करियर के बाद इस अवार्ड से नवाज़ा जा सकता है। हालांकि, अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। न तो एक्टर की तरफ से और न ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक इस बारे में सामने आया है। लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि इस साल रिपब्लिक डे के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें ये खास सम्मान दिया जा सकता है। बता दें, वो इस अवार्ड के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने न सिर्फ सिनेमा में अपना योगदान दिया है बल्कि उनके नेक कामों की सूची भी काफी लंबी है।
सोशल वर्क करते हैं एक्टर
क्या आप जानते हैं एक्टर सोशल वर्क में हमेशा आगे रहते हैं। वो न सिर्फ वक्त आने पर पैसे डोनेट करते हैं बल्कि उनके नाम से एक ब्लड बैंक भी चलता है। दरअसल, उन्होंने Chiranjeevi Blood Bank खोला हुआ है ताकि वो ब्लड की शॉर्टेज से होने वाले नुकसान से लोगों को बचा सकें। दरअसल, एक्टर का कहना है कि उनके फैंस उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं, ऐसे में वो उनका प्यार किसी अच्छे काम के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके अलावा कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए उन्होंने एक नई पहल की शुरुआत की थी। चिरंजीवी ने एंबुलेंस सर्विस देना शुरू कर दिया जिससे कई लोगों का भला हुआ।
ये खास अवॉर्ड भी किए अपने नाम
वहीं, उनके अवार्ड्स पर एक नज़र डालें तो उन्हें Best Actor (Telugu) के लिए 7 बार अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें 3 बार नंदी अवार्ड भी मिला है। इतना ही नहीं चिरंजीवी साल 2006 में नागरिक सम्मान (Padma Bhushan from the Government of India), साल 2022 में राष्ट्रीय सम्मान (IFFI Indian Film Personality of the Year Award) और साल 2016 में राजकीय सम्मान (Raghupathi Venkaiah Award from the Government of Andhra Pradesh) से सम्मान्तित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines