Chiranjeevi Condemns Mansoor Ali Khan: इन दिनों साउथ एक्टर मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया, जिसके बाद से उनका विरोध किया जा रहा है।
वहीं, अब इस पर सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने मंसूर अली खान को जमकर लताड़ा। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- 50 रुपये मिली पहली सैलरी, अब Tom Cruise से ज्यादा अमीर है ये सुपरस्टार, प्राइवेट जेट का भी मालिक
Chiranjeevi ने Mansoor Ali Khan को लगाई फटकार
सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में उन्होंने मंसूर अली खान को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने लिखा कि मेरा ध्यान अभिनेता मंसूर अली खान द्वारा तृषा के बारे में की गई कुछ निंदनीय टिप्पणियों पर गया। टिप्पणियां न केवल एक कलाकार के लिए बल्कि किसी भी महिला या लड़की के लिए बेहद घृणित हैं।
https://twitter.com/trishtrashers/status/1726834696586424777?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726834696586424777%7Ctwgr%5Ec2e19a19170abbb0921a4766be77d1137e07fd2f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fsouth-cinema%2Fchiranjeevi-reaction-on-derogatory-rape-comment-by-mansoor-ali-khan-about-trisha-krishnan-2542263
तृष्णा कृष्णन ने किया रिएक्ट
इन टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उनमें विकृति की बू आती है। मैं साथ खड़ा हूं @trishtrashers और हर महिला जिसे ऐसी भद्दी टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि चिरंजीवी के इस पोस्ट पर तृष्णा कृष्णन ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘थैंक्यू चीरू सर।’
मंसूर अली खान का बयान
बता दें कि एक इंटरव्यू में मंसूर अली खान ने तृषा कृष्णन को लेकर कहा कि जब मैं तृषा के साथ काम रहा था, तो मुझे लगा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा, जहां मैं उन्हें लेकर जाऊंगा। जैसा कि मैं पिछली फिल्मों में कई एक्ट्रेसेस के साथ कर चुका हूं। मैंने कई फिल्मों में रेप सीन किए हैं और मेरे लिए ये कोई नई बात नहीं है, लेकिन इन लोगों ने मुझे कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को दिखाया तक नहीं।
तृषा कृष्णन ने शेयर किया था पोस्ट
हालांकि मंसूर के इस बयान पर तृषा ने उन्हें जमकर फटकारा है। तृषा ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि मुझे एक वीडियो का पता चला है, जिसमें मंसूर अली खान ने मेरे बारे में घटिया और भद्दी बातें की हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। मैं इसे सेक्सिएस्ट, अपमानजनक, महिलाओं के खिलाफ और घटिया मानती हूंय़ शुक्र है कि मैंने उन जैसे खराब इंसान के साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं किया और सुनिश्चित करूंगी कि ऐसा भविष्य में भी कभी ना हो, उनके जैसे लोग पूरी मानवता को शर्मसार करते हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines