Chirag Paswan On Quitting Acting: बॉलीवुड एक्टर चिराग पासवान (Chirag Paswan) अब केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्मों से ज्यादा तो राजनीति में उतरने के बाद चिराग पासवान की फैन फॉलोइंग स्ट्रांग हुई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ चिराग पासवान की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब लोगों ने चिराग को नेशनल क्रश घोषित कर दिया है। लेकिन उन्हें ये फेम चखने का मौका तब नहीं मिला जब वो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे थे। तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर चिराग पासवान ने फिल्मों से दूरी क्यों बना ली?
चिराग पासवान क्यों हुए बॉलीवुड से दूर?
बता दें, अपने पूरे करियर में चिराग ने बस एक ही बॉलीवुड फिल्म दी है। इसी फिल्म तक उनका करियर सिमटकर रह गया। उन्होंने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ (Miley Naa Miley Hum) में लीड एक्टर का रोल निभाया था। इस फिल्म में चिराग ने एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ स्क्रीन शेयर की थी। लेकिन ये फिल्म उस वक्त लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और चिराग पासवान का डेब्यू और ‘मिले ना मिले हम’ दोनों फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद एक्टर कभी किसी बॉलीवुड फिल्म में दिखाई नहीं दिए। उन्होंने ऐसा क्यों किया? अब इसका खुलासा भी खुद चिराग पासवान ने कर दिया है।
क्यों 1 फिल्म के बाद ही छोड़ दिया बॉलीवुड?
अपने एक इंटरव्यू में चिराग ने बॉलीवुड छोड़ने का कारण रिवील किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि बॉलीवुड को उन्होंने नहीं छोड़ा बल्कि बॉलीवुड ने उन्हें छोड़ दिया था। चिराग का कहना है कि वो इस इंडस्ट्री के लिए शायद बने ही नहीं थे। जैसे ही उन्हें ये बात समझ आई, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर ली। चिराग पासवान ने रिवील किया कि वो अच्छे दिखते थे तो स्कूल और कॉलेज में कुछ लोगों ने उन्हें चने के झाड़ पर चढ़ा दिया। सभी ने उस वक्त चिराग को सलाह दी थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए और बचपने में उन्होंने अपने आस-पास के लोगों की सलाह भी मान ली।
यह भी पढ़ें: Hamare Baarah की रिलीज पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों उठाए फिल्म पर सवाल?
कंगना को लेकर क्या बोले चिराग पासवान?
चिराग को फिल्म ऑफर हो गई और वो भी कंगना रनौत के साथ। बता दें, अब कंगना भी MP बन चुकी हैं और चिराग भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। बीते कुछ दिनों से इनके साथ में कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं, चिराग ने अपने इस बयान के साथ कंगना को लेकर भी एक मजेदार बात कही थी। चिराग बोलें कि शुक्र है मैंने उस वक्त फिल्म कर ली थी। अब कंगना के साथ काम करता तो नेपोटिज्म को लेकर वो मेरी भी क्लास लगा डालतीं।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines