‘लापता लेडीज’ में मंजू माई का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस छाया कदम अब मुश्किलों में घिर गई हैं। उन्हें लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी गई है। एक पुराने इंटरव्यू के चलते उन पर जंगली जानवरों के मांस का सेवन करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे ये मामला अब सुर्खियों में आ गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस ने खुद बोली थी बात
दरअसल, एक एनजीओ ने छाया कदम के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने जंगली जानवरों का मांस खाया है। इनमें छोटा कस्तूरी हिरण, खरगोश, साही, मॉनिटर लिजर्ड और जंगली सूअर जैसे जानवर शामिल हैं। ये सभी जानवर भारतीय वन्यजीव अधिनियम के तहत संरक्षित हैं और इनका शिकार या सेवन कानूनन अपराध है।
मामले की हो रही जांच
इस खुलासे के बाद ठाणे के वन अधिकारियों को एक औपचारिक शिकायत सौंपी गई, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित की है जो ना सिर्फ छाया कदम से पूछताछ करेगी, बल्कि ये भी जांच करेगी कि ये मांस उन्हें किसने और कैसे उपलब्ध कराया। इसके अलावा, अवैध शिकार में शामिल किसी भी शिकारी की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले को लेकर वन अधिकारी राकेश भोइर ने जानकारी दी कि छाया कदम से फोन पर संपर्क हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो फिलहाल काम के सिलसिले में शहर से बाहर हैं और कुछ दिनों में लौटकर जांच में सहयोग करेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने वकीलों से परामर्श कर रही हैं और विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेंगी।
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
उधर, इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी छाया कदम की काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोग इसे जानवरों के प्रति अमानवीय व्यवहार बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि अगर ये दावा सच है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। एनजीओ की मांग भी यही है कि अगर आरोप साबित होते हैं, तो संबंधित सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
बात करें छाया कदम के करियर की, तो वो फिल्म ‘सैराट’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और हाल ही में आई ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। खासकर मंजू माई के किरदार से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी और वो कान फिल्म फेस्टिवल तक का सफर भी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘मैं उदास होती थीं, तो…’, Manna Dey को खुद से बेहतर मांगती थी Lata Mageshkar
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
3 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
5 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
7 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
11 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines