Chhath 2025: दिवाली के बाद छठ का त्योहार आ गया है, जिस तरह से दिवाली की धूम देखने को मिलती है. उसी तरह छठ का त्योहार भी बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. आज 25 अक्टूबर से इस पूजा की शुरुआत हो गई है. अब चार दिनों तक छठ का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस बीच आइए जानते हैं कि किन-किन भोजपुरी स्टार्स ने छठ की बधाई दी है.
किसने-किसने दी छठ की बधाई?
ज्योति सिंह
पवन सिंह की वाइफ ज्योति वाइफ सिंह ने छठ के महापर्व की बधाई दी है. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि आप सभी छठ व्रतियों को ‘छठ पूजा’ के पहले दिन ‘नहाय-खाय’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी कमेंट्स में अपना रिएक्शन दिया है.
रवि किशन
पॉपुलर एक्टर रवि किशन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में रवि ने सभी को छठ की बधाई दी. अभिनेता ने लिखा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं. जय छठी मैय्या.
अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी छठ महापर्व की बधाई दी है. अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है कि छठ महापर्व की पवित्र शुरुआत नहाय-खाय की ढेरो शुभकामनाएं. छठी मैय्या सब पर कृपा बनाए रखें. जय छठी मैय्या.
निरहुआ
भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी फैंस और यूजर्स को छठ की बधाई दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि आप सभी को छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं, जय छठी मैय्या.
काजल राघवानी
इसके अलावा काजल राघवानी ने भी छठ की बधाई दी है. काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है. साथ ही छठ की बधाई दी है.
यह भी पढ़ें- 2011, 2017, 2019 और अब 2025…. Pitbull is Back, भारत में कब-कहां परफॉर्म करेंगे सिंगर?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines