Chhaava Action Scene Mistakes: फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और दर्शकों से बेहतरीन रिएक्शन्स मिल रहे हैं। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने जहां मराठा राजा संभाजी महाराज के साहसी जीवन को दर्शाया है, वहीं फिल्म में कुछ एक्शन सीन ऐसे हैं, जिनकी गलतियों ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।
एक्शन सीन में हो गईं बड़ी गलतियां
ये फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जिसे लक्ष्मण उटेकर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हालांकि फिल्म की पूरी कास्ट और निर्देशन ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है।
लेकिन कुछ एक्शन दृश्यों में दिखी गलतियां अब दर्शकों के नोटिस में आ गई हैं। इन खामियों के कारण सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्शन सीन्स का मजाक उड़ाया जा रहा है।
एक्शन सीन में दिखी बडी चूक
फिल्म में एक सीन में तलवार की गति से ऐसी गलती सामने आती है, जिसे देख दर्शकों को भी विश्वास नहीं हो पाता। एक दृश्य में ये साफ तौर पर दिखता है कि तलवार किसी के गले में नहीं घुसती, बल्कि साफ दिखता है कि तलवार का दूसरा हिस्सा शरीर से चिपकाया गया है। तलवार दूसरी दिशा में दिखाई देती है, जैसे कोई मछली निगलने का जादू दिखा रहा हो। इस तरह की चूक ने दर्शकों को काफी निराश भी किया।
एक और फनी एक्शन सीन
इसी तरह एक दूसरे एक्शन सीन में एक योद्धा की गर्दन पर तलवार से हमला किया जाता है, लेकिन वो मरने वाला शख्स अपनी गर्दन को इस तरह मोड़कर तलवार को पकड़े दिखता है, जैसे वो एक्शन सीन को बच्चों के तरीके से कर रहा हो। इसे देख दर्शकों को ये महसूस हुआ कि शायद संजय लीला भंसाली की फिल्म में ऐसे दृश्य पेश किए जाते, तो वो और प्रभावशाली होते।
गाने में भी उठे विवाद
फिल्म ‘छावा’ को एक और विवाद का सामना करना पड़ा है, जो कि फिल्म के एक गाने से जुड़ा हुआ है। गाने में संभाजी महाराज और येशू बाई को एक साथ लेजियम डांस करते हुए दिखाया गया था, जो दर्शकों के बीच नाराजगी का कारण बन सकता था। गाने पर पहले ही कैंची चल चुकी थी और इस पर विरोध की हवा भी बन रही थी। ये विवाद फिल्म के एक्शन सीन के साथ साथ छाया हुआ है।
छावा में ऐतिहासिकता की झलक
बावजूद इन गलतियों के फिल्म छावा में मारधाड़, एक्शन और दृश्य चित्रण के स्तर पर अच्छा कोशिश किया गया है। फिल्म का मकसद मराठा वीरता को उजागर करना था और इसमें सफलता भी मिली है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और उनके रिएक्शन्स अभी भी पॉजिटिव बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Chhaava कैसे बनी साल की सबसे सुपरहिट फिल्म, ब्लॉकबस्टर होने के 5 कारण!
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines