हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या Pushpa के हाथों से Vicky Kaushal ने छीना नेशनल अवॉर्ड? OTT पर आते ही Chhaava देख बोले फैंस

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी विक्की कौशल की फिल्म छावा का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को देखने के बाद अब नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। क्या विक्की कौशल ने पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन के हाथों से नेशनल अवॉर्ड छीन लिया है? फैंस ऐसे ही कुछ सवाल अब पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
Fans Reacting on Vicky Kaushal Movie Chhaava

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। 11 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। एक तरफ लोग फिल्म की स्टोरीलाइन और कहानी की गहराई की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस को नेशनल अवॉर्ड के लायक बता रहे हैं।

छावा ने ओटीटी पर भी चलाया जादू

छावा ने थिएटर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पहले ही खुद को ब्लॉकबस्टर साबित कर दिया था। लेकिन ओटीटी पर इसके आगमन के बाद जिन लोगों ने इसे थिएटर में मिस किया, वो अब पछता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘काश मैंने इसे सिनेमाघर में देखा होता, विक्की कौशल ने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि वो छावा बन गए थे। अब समझ में आता है कि उन्हें क्यों सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कहा जा रहा है।’

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें देशभक्ति, युद्ध और बलिदान के भाव देखने को मिलते हैं। विक्की कौशल ने जिस अंदाज में अपने किरदार को निभाया है, उसने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘इतना जबरदस्त अभिनय बहुत समय बाद देखने को मिला है। हर सीन में विक्की कौशल छाए हुए हैं। ये फिल्म नहीं, एक अनुभव है।’

विज्ञापन

फिल्म की खास बात ए.आर. रहमान का बैकग्राउंड स्कोर भी है। क्लाइमेक्स के समय का संगीत इतना प्रभावशाली है कि कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे रहमान की बेहतरीन रचनाओं में गिनना शुरू कर दिया है। वहीं अक्षय खन्ना की भूमिका को लेकर भी दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। उनका विलेन जैसा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है।

क्या विक्की ने छीना नेशनल अवॉर्ड?

एक यूजर ने फिल्म की तुलना पुष्पा से करते हुए कहा, ‘विक्की कौशल ने पुष्पा से नेशनल अवॉर्ड छीन लिया। ये फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं, आज के युवाओं को भी एक मैसेज देती है। कैसे अपने ही लोग कभी-कभी अपने देश के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।”

विज्ञापन

फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आईं, जिन्होंने अपने किरदार से एक खास छाप छोड़ी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब ‘बेस्ट हिस्टोरिकल ड्रामा’ का खिताब तक मिलने की बातें हो रही हैं।

अब जबकि छावा ओटीटी पर है, तो जिन लोगों ने अब तक इसे नहीं देखा, उनके लिए ये एक शानदार मौका है। विक्की कौशल की परफॉर्मेंस, फिल्म का संगीत और शानदार सिनेमैटोग्राफी इसे एक परफेक्ट वीकेंड वॉच बनाते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 से पहले अक्षय कुमार ने की ये 6 बायोपिक, एक तो इसी साल हुई रिलीज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola