Chhaava Morning And Midnight Shows Added: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रविवार दोपहर तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 77 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म इस साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। आलम ये है कि ‘छावा’ के सारे शोज हाऊसफुल जा रहे हैं और टिकट की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए मेकर्स ने अहम फैसला लिया है जिसके तहत देर रात और सुबह के शो जोड़े गए हैं। ऐसा अधिकतर महाराष्ट्र में किया गया है।
मेकर्स ने बढ़ाए अतिरिक्त शो
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘छावा’ अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ऐतिहासिक संदर्भ और महाराष्ट्र में संभाजी की पंथ लोकप्रियता को दिखाती विक्की कौशल की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में शोज हाऊसफुल जा रहे हैं और टिकटों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में मेकर्स ने रविवार से मुंबई और पुणे के अधिकतर सिनेमाघरों में आधी रात के लिए शोज शुरू किए हैं।
यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने पहले दिन तोड़ा 8 फिल्मों का रिकॉर्ड, देखें कुल कमाई
टिकट खिड़की पर बढ़ गई भीड़
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मुंबई और पुणे के अधिकतर सिनेमाघरों में ‘छावा’ के सुबह 6 बजे और रात 1 बजे के शो शुरू किए गए हैं। इसके बाद से टिकट खिड़की पर भीड़ बढ़ गई है। दूसरी तरफ बॉलीवुड हंगामा ने बताया है कि मुंबई में कई जगहों पर शो बढ़ाकर रात 12.45, 1 बजे, 1.15 बजे और 1.30 बजे तक किए गए हैं।
पुणे में 95% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
इसके अलावा कोईमोई ने बताया है कि पुणे में ऑक्यूपेंसी 95% तक पहुंच गई है, जिसके बाद यहां कई सिनेमाघरों में सुबह 6 बजे के लिए शोज शुरू किए गए हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि शनिवार को ‘छावा’ के सभी शोज में 50% ऑक्यूपेंसी थी, जो रात में बढ़कर 69% हो गई है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
5 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
11 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
14 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
15 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
18 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
19 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
20 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
21 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines