हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Animal ही नहीं, इन मूवीज से भी Tripti Dimri ने बटोरी सुर्खियां, क्या आपने देखी दमदार परफॉर्मेंस वाली ये फिल्में

Tripti Dimri Films: ‘एनिमल’ से वाहवाही लूट रहीं तृप्ति डिमरी के बारे में हर कोई जानना चाहता है। लेकिन संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म उनकी पहली मूवी नहीं है, जिससे उन्हें इतना तगड़ा स्टारडम मिला हो।

विज्ञापन

Tripti Dimri Films: फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) के एक्शन सीन के हर ओर चर्चे हैं। मारधाड़ और खूनखराबे से अलग फिल्म की रणबीर और तृप्ति डिमरी के बीच फिल्माए इंटीमेट सीन के लिए भी बात हो रही है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में कुछ मिनटों के रोल से तृप्ति ने अपने हिस्से की पूरी लाइमलाइट चुरा ली। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है।

सोशल मीडिया पर दोगुनी रफ्तार से तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स बढ़े हैं। हर ओर उनकी बातें हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तृप्ति डिमरी का स्टारडम यहां से शुरू नहीं होता। ‘एनिमल’ से उन्हें तगड़ी सफलता जरूर मिली है, लेकिन फेमस होने की उनकी कहानी फिल्म ‘बुलबुल’ से शुरू हो गई थी। उनके पिछले काम के बारे में जानने से पहले एक नजर डालते हैं उनके फैमिली बैकग्राउंड पर।

उत्तराखंड की रहने वाली हैं तृप्ति डिमरी

23 फरवरी, 1994 को जन्मीं तृप्ति डिमरी उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं। तृप्ति के पेरेंट्स का नाम दिनेश और मिनाक्षी डिमरी है। पहाड़ी एरिया की रहने वालीं तृप्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा फिरोजाबाद के डीपीएस से पूरी की है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी स्टूडेंट रही हैं। ग्रेजुएशन के बाद एक्ट्रेस पुणे चली गईं। वहां एफटीआईआई से उन्होंने एक्टिंग में कोर्स किया।

Bollywood Actress Bold Scenes (Image Credit – Instagram)

पुणे से किया है एक्टिंग का कोर्स

पढ़ाई पूरी करने के बाद तृप्ति चली आईं मायानगरी मुंबई। उन्हें एक्टिंग का शौक तो शुरू से था। लिहाजा, तृप्ति ने ऑडिशन पर ऑडिशन देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड में उन्हें पहला ब्रेक मिला 2017 में आई श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘पोस्टर ब्वॉयज’ से। इस मूवी में उनका स्क्रीनस्पेस टाइम काफी कम था। तृप्ति ने श्रेयस तलपड़े की लेडी लव का रोल निभाया था। फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल का अभिनय भी है। ठीकठाक स्टारकास्ट वाली ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इन फिल्मों से तृप्ति को मिली सक्सेस

इसके बाद एक्ट्रेस को इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के साथ काम करने का मौका मिला। 2018 में तृप्ति की ‘लैला मजनू’ रिलीज हुई। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर वैसे सक्सेसफुल नहीं हुई, जैसा सोचा गया था, लेकिन तृप्ति की परफॉर्मेंस ने जरूर वाहवाही लूटी। यहां से उनकी किस्मत का ताला खुला और उनकी झोली में आई अनविता दत्त की ‘बुलबुल।’ एक ही फिल्म में इनोसेंट और मिस्टिरियस एक्सप्रेशन देकर तृप्ति ने अपनी वर्सटालिटी को साबित किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था।

इस फिल्म में तृप्ति ने बुलबुल नाम की लड़की का रोल प्ले किया है, जो महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के खिलाफ आवाज उठाती है। ये उनकी शानदार एक्टिंग का ही नतीजा था कि डायरेक्टर अनविता दत्त ने उन्हें दूसरी फिल्म ‘कला’ में कास्ट किया। स्टोरी के साथ-साथ ‘घोड़े पे सवार’ सॉन्ग और इमोशन्स से भरी तृप्ति डिमरी की परफॉर्मेंस की तारीफ करना आज भी लोग भूलते नहीं हैं।

‘बुलबुल’ और ‘कला’ के बाद ‘एनिमल’ तृप्ति की पांचवी फिल्म है। रणबीर कपूर के साथ उनके कुछ मिनटों के इंटीमेट सीन ने उनकी किस्मत रातोंरात पलट कर रख दी। एक्ट्रेस को अब टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर्स आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जूते चाटने’ वाले सीन को लेकर Tripti Dimri ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘इसकी वजह से मुझे…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें