Chatrapathi Box Office Collection Day 4: तेलुगू एक्टर साईं बेलमकोंडा श्रीनिवास अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा शानदार किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, 12 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बीच अब इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है।
चौथे दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 40 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं अगर अब इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा की फिल्म का कलेक्शन 1.93 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
फिल्म का चार दिनों का कलेक्शन
इसी के साथ अगर इस फिल्म की तीन दिनों की कमाई की बात करें को ‘छत्रपति’ ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 60 लाख, तीसरे दिन 53 लाख और चौथे दिन 40 लाख रुपये की कमाए हैं।
वी.वी. विनायक ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वी.वी. विनायक ने किया है। वहीं, इस फिल्म में श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा के अलावा भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि ये एक हिंदी फिल्म है, जिसे साउथ के ही निर्माता-निर्देशकों से तैयार किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल या किसी और साउथ भाषा में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट
बताते चलें कि 12 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति 2005 में तेलुगू फिल्म का रीमेक है, जो कि एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में बहुत एक्साइटमेंट था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई अब लगातार गिरती जा रही है। इसी के साथ अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
24 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines