Charu Asopa Vlog: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा तलाक के बाद से बेटी जियाना के साथ राजस्थान के बीकानेर में शिफ्ट हो गई हैं। साल 2023 में राजीव सेन से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस पर कई इल्जाम लगे जिसमें से एक था कि वह अपनी बेटी जियाना को पिता से अलग रख रही हैं। यहां तक कि उन्हें मिलने भी नहीं देती हैं। इन आरोपों पर चारू ने कई बार स्पष्टीकरण भी दिया लेकिन हालिया व्लॉग में एक बार फिर चारू असोपा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन कमेंट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी जियाना को पिता की कमी खल रही है।
आरोपों पर दी प्रतिक्रिया
बीते दिन चारू असोपा ने अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग में एक्ट्रेस ने यूजर की टिप्पणी पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मेरे आखिरी व्लॉग में जब जियाना ने अपने मौसा जी को गले लगाया था, तब आप लोगों ने बोला कि उसे पिता की कमी खल रही है। आपने शायद उससे पहले वाला व्लॉग नहीं देखा जिसमें जियाना अपनी मौसी से ठीक उसी तरह से गले लगते हुए मिली थी।’
यह भी पढ़ें: Shazahn Padamsee कौन हैं? जिन्होंने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, Housefull 2 से बटोरी थी चर्चा
राजीव से फोन पर होती है बात
चारू ने कहा, ‘जब जियाना किसी से प्यार करती है और बहुत दिन बाद मिलती है तो वो ऐसे ही गले लगाती है। इसका मतलब ये नहीं है कि उसे पिता की कमी खल रही है। अगर ऐसा होगा तो वह बोल सकती है। वह कॉल कर सकती है और वीडियो कॉल कर सकती है। राजीव का फोन आता है और वीडियो कॉल भी आता है। मैं बात करवाती हूं लेकिन आप लोग इतना हाइपर मत होइए।’
मैंने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अगर किसी ने इंटरव्यू झूठे दे दिए तो इसका मतलब ये नहीं कि सच झूठ में बदल जाएगा। मैं तलाक के बावजूद वेकेशन पर साथ गई। जब मुंबई में थी, उनका जब मन करता था, वो आ जाते थे। ऐसा नहीं सिर्फ एक-दो घंटे के लिए, वह रात में जियाना के सोने के बाद जाते थे। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने कोई प्रतिबंध लगाया हो। जिसका जब मन करे आकर मिल सकता है।’
चारू असोपा आगे कहती हैं, ‘मैंने बोल रखा है कि जब जियाना से मिलने का मन करे, तब आकर मिल लो। फोन तो राेज आते ही हैं। दिक्कत कहां है। औरत पर उंगली उठाना बहुत आसान है। औरतें भी औरत पर उंगली उठाने से चूकती नहीं हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसे जो बोलना है बोलो।’
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
15 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
21 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines