Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सेलिना की जमकर चर्चा हो रही है. सेलिना ने अपने पति पीटर हाग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने पति से 100 करोड़ का मुआवजा और मेंटेनेंस की मांग की है.
सेलिना ने मांगी एलिमनी
दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि सेलिना और उनके पति पीटर हाग के बीच अनबन चल रही है. दोनों ही तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने पीटर हाग से एलिमनी की मांग की है. जी हां, सेलिना जेटली ने पीटर हाग से 100 करोड़ का मुआवजा और हर महीने 10 लाख रुपये का मेंटेनेंस मांगा है.
कोर्ट ने मांगा है जवाब
इसके अलावा सेलिना ने कोर्ट में दायर याचिका में पीटर हाग पर नए आरोप लगाए हैं. वहीं, अदालत ने दोनों से 27 जनवरी तक उनके इनकम एफिडेविट जमा करवाने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं बल्कि अदालत ने पीटर हाग से सेलिना जेटली द्वारा दर्ज कराई घरेलू हिंसा की शिकायत का भी जवाब मांगा है.
सेलिना ने पीटर पर लगाए हैं गंभीर आरोप
गौरतलब है कि सेलिना जेटली ने अपनी शिकायत में पति पीटर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना का आरोप है कि 15 साल की शादी में पीटर ने उनके साथ बुरा बिहेवियर, वर्बल एब्यूज और गालियां भी दी हैं. अब सेलिना ने मुआवजे के तौर पर 100 करोड़ रुपये का मुआवजा और मेंटेनेंस के लिए हर महीने 10 लाख रुपये की मांग की है.
पीटर ने दी है तलाक की अर्जी
इसके अलावा अगर दोनों की शादी की बात करें तो साल 2011 में दोनों ने शादी की थी. दोनों की लंबा समय बीच गया है और दोनों पेरेंट्स भी बन चुके हैं, लेकिन शादी के सालों बाद अब दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं और तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं. पीटर हाग ने भी सेलिना से अलग होने के लिए अर्जी दी हुई है.
यह भी पढ़ें- फिल्ममेकर ने अपनी ही वाइफ को किया किडनैप, जानिए आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines