Celina Jaitly reacts on Israel Hamas ceasefire: अभिनेत्री सेलिना जेटली (Celina Jaitly) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर गाजा और इजरायल को लेकर एक पोस्ट साझा की है।
इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए सभी देशों से एकजुट रहने की अपील की है। वहीं, अब अभिनेत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मां-बेटी फिर निकली घर ढूंढने, Charu Asopa अभी भी कर रही किराए के फ्लैट की तलाश
Celina Jaitly ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने एक्स अकाउंट पर सीजफायर खत्म होने को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक इंसान के रूप में, एक सच्ची हिंदू महिला के रूप में, मेरी धार्मिक मान्यताएं, मेरा धर्म और मेरे सुंदर धर्म की शिक्षाएं मुझे यह देखने और चुप रहने की अनुमति नहीं देती कि हजारों बच्चे, उनके माता-पिता, घर बमबारी में नष्ट हो रहे हैं और युद्धक विमानों के फिर से शुरू होने पर गाजा की तेज आवाज, जो तस्वीरें सामने आ रही हैं और जो विनाश सामने है उसे देखकर मेरा दिल डूब जाता है।
Celina Jaitly
दुनिया को एक साथ आना चाहिए- सेलिना
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मैं #गाजा के बच्चों के लिए खड़ी हूं मैं #इस्राइल के बच्चों के लिए भी खड़ी हूं, जो राजनीतिक संघर्ष में फंसे हुए हैं। दोनों पक्षों के गैर-जिम्मेदाराना फैसलों के परिणाम भुगत रहे हैं !! 7 अक्टूबर से अब तक 11,078 गाजावासी हवाई और तोपखाने हमलों के दौरान मौत का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से 5000 छोटे बच्चे हैं। युद्धविराम जारी रहना चाहिए.. बंधकों को “दोनों पक्षों” द्वारा रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि उनमें अधिकतर बच्चे हैं। युद्ध रुकना चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए दुनिया को एक साथ आना चाहिए!!!!!!
मैं भारत की सराहना करती हूं- सेलिना
सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मैं भारत की सराहना करती हूं, @un क्योंकि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसमें “पूर्वी यरुशलम सहित कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र और कब्जे वाले सीरियाई गोलान” में #isreal निपटान गतिविधियों की निंदा की गई थी, जिसे गुरुवार को मंजूरी दे दी गई थी। भारत उन 145 देशों में शामिल था, जिन्होंने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि सात देशों ने विरोध में मतदान किया और 18 देश मतदान से अनुपस्थित रहे।
युद्ध बुरा है और इसे रोका जाना चाहिए- सेलिना जेटली
सेलिना ने लिखा कि जब मैं मरूंगी तो मैं इतिहास के गलत पक्ष वाले व्यक्ति के रूप में नहीं जानी जानी चाहती, क्योंकि मैं संघर्ष में फंसे “दोनों पक्षों” के छोटे बच्चों के लिए बोलने का साहस जुटाती हूं। मेरे पास एक आवाज है और मेरी अंतरात्मा निर्देश देती है कि मुझे इसका उपयोग करना चाहिए। “दुनिया उन लोगों द्वारा नष्ट नहीं होगी जो बुराई करते हैं, बल्कि उन लोगों द्वारा नष्ट होगी जो देखते हैं और कुछ नहीं करते हैं। युद्ध बुरा है और इसे रोका जाना चाहिए!!”
@UN_Women @UN @WHO @SavetheChildren #StopTheWar
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines