Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर खूब बातें सुनने को मिल जाती हैं. एक तरफ एक्ट्रेस का पति के साथ विवाद चल रहा है, तो दूसरी ओर सेलिना अपने भाई को दुबई जेल से वापस लाने के हर संभव कोशिश कर रही हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि क्या सेलिना एक्टिंग में कमबैक का प्लान कर रही हैं या नहीं?
क्या एक्टिंग में वापसी करेंगी सेलिना?
दरअसल, हाल ही में सेलिना जेटली ने नवभारत टाइम्स से बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने एक्टिंग पर वापसी के बारे में भी बात की. इस दौरान जब सेलिना से इसको लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेत्री ने कहा कि मेरा काम बस एक प्रोफेशन नहीं है बल्कि ये एक्सप्रेश करने का एक तरीका है. मेरा काम ही है, जो मुझे दूसरी कई चीजों से बचाता है.
क्या बोलीं सेलिना?
सेलिना ने कहा कि मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और ये मेरे काम और मकसद को जिंदा रखता है. मेरा काम ही है, जो मुझे इमोशनली, फाइनेंशियली और साइकोलॉजिकली जो दूसरे तरीकों से बचाता है. सेलिना के इस बयान से उनका कमबैक तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि उनके लिए उनका काम बेहद जरूरी है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या एक्ट्रेस वापसी करती है या नहीं?
पति से साथ सेलिना की अनबन
इसके अलावा अगर सेलिना की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने पति पीटर हाग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना और पीटर के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और अब दोनों ही एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं. मामला कोर्ट में है और दोनों अपनी 15 साल की शादी को खत्म कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं. गौरतलब है कि सेलिना जेटली का भाई भी यूएई की जेल में बंद है और एक्ट्रेस उन्हें भी वापस लाने की कोशिश कर रही हैं. इसके लिए वो सरकार से भी अपील कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- Sreenivasan की आखिरी फिल्म कब हुई थी रिलीज, क्या था नाम? 48 साल के करियर में दी 200 से भी ज्यादा फिल्में
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines