Celebrity MasterChef Winner Gaurav Khanna: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन का विनर मिल चुका है। टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने शो जीत लिया है। इसी के साथ उन्हें शेफ की जैकेट, एक चमचमाती हुई ट्रॉफी और 20 लाख रुपये कैश प्राइज मिला है। पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही थीं कि गौरव ने शो जीत लिया है। बीती रात सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले एपिसोड के बाद फाइनली गौरव खन्ना की जीत पर मुहर लगा दी गई। उनकी इस जीत को जहां उनके फैंस सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं खुद गौरव थोड़ा डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें अपने घर के किचन में खाना बनाना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि अपनी जीत पर गौरव खन्ना क्या बोले हैं?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर बने गौरव
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद गौरव खन्ना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए घरवालों का रिएक्शन फैंस के साथ शेयर किया है। गौरव ने कहा, ‘विनर 2025 पहला सेलिब्रिटी मास्टरशेफ.. बहुत ही उम्दा जर्नी रही है। शेफ रणवीर बरार हमेशा कहते आए हैं कि फर्श से अर्श तक का सफर वो पूरा कंप्लीट हुआ है। एक न खाने वाली डिश से एक सभी को पीछे छोड़ देने वाली डिश तक। मैं बहुत खुश हूं कि घरवालों के आशीर्वाद से, आप लोगों के प्यार से और मेरे भगवान की दया से ट्रॉफी घर आई है।’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef बनने से क्यों चूक गईं Nikki Tamboli? 5 कारण
जिद से जीते हैं गौरव खन्ना
गौरव खन्ना आगे कहते हैं, ‘जब मैं स्कूल जाता था, तब मेरी मम्मी मुझसे कहती थीं कि मैं बहुत जिद्दी हूं। आज देखो मम्मी मेरी वही जिद काम आई है। जब मैंने अपनी मां को फोन पर बोला कि सब कहते हैं कि मैं बहुत जिद्दी हूं। मैं अपनी जिद की वजह से जीता हूं तो वो बहुत खुश हुईं। जब मैंने अपनी वाइफ आकांक्षा को बताया कि मेरी जिद काम आई तो उन्होंने कहा कि अब मुझे घर में खाना बनाना पड़ेगा।’
जीत के बाद क्यों डरे गौरव?
एक्टर आगे कहते हैं, ‘मुझे जीत की खुशी भी है और कहीं न कहीं डर भी है क्योंकि अब घर के किचन में फंसने वाला हूं मैं। जिस दिन शूटिंग नहीं होगी तब मैं घर के किचन में वही करूंगा जो एपिसोड में करता था। फराह मैम अच्छी थीं कि उन्होंने खाना मुंह से निकालकर टिशू में रखा था। घर वाले कैसे रिएक्ट करेंगे जब खाना अच्छा नहीं बनेगा..मुझे सच में नहीं पता है।’
गौरतलब है कि गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी जीत ली है, जबकि निक्की तंबोली फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश सेकंड रनर-अप रही हैं। वहीं राजीव अदातिया और फैसल शेख जीतने से चूक गए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines