हर हफ्ते टीवी की दुनिया में टीआरपी चार्ट्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इस बार भी टीवी के दो बड़े रियलिटी शोज ‘लाफ्टर शेफ’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के बीच टीआरपी की जंग देखने को मिली। दोनों ही शोज अपने-अपने अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन टीआरपी के मामले में किसने बाजी मारी और कौन पीछे रह गया, आइए जानते हैं।
मनोरंजन का जबरदस्त तड़का है लाफ्टर शेफ्स
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ इस हफ्ते भी टीआरपी चार्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। शो में रूबीना दिलैक, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, लविश यादव और अभिषेक कुमार जैसे सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधे रखा है।
इस हफ्ते ‘लाफ्टर शेफ’ को 1.3 की टीआरपी मिली, जो कि भले ही पिछले हफ्ते की तुलना में थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन ये अभी भी अपने प्रतिद्वंद्वी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से कहीं आगे है। पिछले हफ्ते ये शो 1.5 की टीआरपी के साथ मजबूती से खड़ा था, इसके बावजूद दर्शकों की कसौटी खरा उतरा है।
सितारों की चमक भी नहीं ला पाई टीआरपी
दूसरी ओर सोनी टीवी का ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ इस हफ्ते टीआरपी चार्ट्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। शो में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम और दीपिका कक्कड़ जैसे बड़े सितारे मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद ये दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करने में सफल नहीं रहा।
शो को इस हफ्ते भी महज 0.5 की टीआरपी मिली, जो कि ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते 0.6 तक गई थी। इस गिरावट की बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि ये शो ऐसे समय पर प्रसारित होता है जब दर्शकों की प्राथमिकता स्टार प्लस और कलर्स के शोज रहते हैं। इसके अलावा दर्शकों की पसंद भी ‘लाफ्टर शेफ’ की तरफ ज्यादा झुकी हुई दिखाई देती है।
क्यों पिछड़ रहा है ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’?
टीआरपी के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ लगातार गिरावट झेल रहा है। भले ही इसमें टेलीविजन के बड़े नाम शामिल हों, लेकिन शो की टाइमिंग और दर्शकों का झुकाव इसकी टीआरपी पर असर डाल रहे हैं। साथ ही, वीकडेज पर आने वाले इस शो को दूसरे बड़े शोज़ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिससे ये अपनी जगह बनाने में संघर्ष कर रहा है।
कौन पड़ा किस पर भारी?
अगर ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स’ की तुलना करें तो इस हफ्ते भी ‘लाफ्टर शेफ्स’ का पलड़ा भारी रहा। न सिर्फ टीआरपी के मामले में, बल्कि दर्शकों की पसंद में भी ये शो आगे बना हुआ है।
अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ अपनी रणनीति में बदलाव कर वापसी कर पाता है या नहीं। क्या शो की टाइमिंग बदली जाएगी? क्या कंटेंट में कुछ नया देखने को मिलेगा? ये सब आने वाले हफ्तों में पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: क्लिनिकल डिप्रेशन क्या? जिसका पोस्ट डालने के बाद Amaal Malik ने किया डिलीट, परिवार से तोड़ा था रिश्ता
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines