हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आया 500 लोगों के खाना बनाने का चैलेंज, कंटेस्टेंट्स का हाल हुआ बेहाल

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्क को सबसे बड़े चैलेंज का सामना करना होगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स को करीब 500 भक्तों के लिए खाना पकाना होगा।

विज्ञापन
Celebrity Masterchef File Photo

सोनी लिव का कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे चैलेंज काफी मुश्किल होते जा रहे हैं। अभी तक सेलिब्रिटी कुक्स को ‘वन पॉट चैलेंज’, ‘दिल्ली की चाट चैलेंज’, ‘शेफ कुणाल कपूर’ के चैलेंज से लेकर अन्य कई शेफ्स के चैलेंज का सामना करना पड़ा है। जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट में आने वाले गेस्ट और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए खाना तक पकाया है। अब नए एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स को भक्ति के साथ खाना बनाना होगा। ये खाना 100 या 200 नहीं बल्कि 500 लोगों के लिए बनाना होगा। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आ गया है।

साईं की रसोई में बनाना होगा खाना

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने सोनी लिव के इंस्टा पेज पर जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो की शुरुआत मंदिर के घंटे की आवाज के साथ हुई है, जिसमें बताया गया है कि इस बार का चैलेंज साईं की रसोई से शुरू होगा। शेफ रणवीर बरार बताते हैं कि सेलिब्रिटी कुक्स की भक्ति और उनके जज्बे की परीक्षा इस बार साईं की रसोई में होगी। दरअसल, आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को खाना अपने लिए नहीं बल्कि भक्तों के लिए बनाना होगा।

यह भी पढ़ें: सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे इमरान हाशमी! जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज

500 भक्तों के लिए करना होगा कुक

प्रोमो में आगे फराह खान कहती हैं, ‘आज आपको 100 या 200 के लिए नहीं बल्कि 500 भक्तों के लिए खाना बनाना होगा।’ ये सुनकर सभी सेलिब्रिटी कुक्स दंग रह जाते हैं। उषा नाडकर्णी भी हैरानी से कहती हैं कि वह इतने लोगों का खाना कैसे बनाएंगी? इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘कंपटीशन नहीं, सिर्फ भक्ति..सेलिब्रिटी कुक्स प्यार और सर्मपण के साथ 500 भक्तों के लिए खाना बनाना होगा।’

फिनाले की रेस में कौन-कौन?

बता दें कि दीपिका कक्कड़ के बाहर होने के बाद शो में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, फैसल शेख, गौरव खन्ना और उषा नाडकर्णी फिनाले की रेस में अपनी जगह बनाने के लिए चैलेंज का सामना कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले में किन-किन सेलिब्रिटी कुक्स की एंट्री हो पाएगी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें