पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) में नजर आ रही हैं। इस शो में उनकी कुकिंग स्किल्स देखकर न सिर्फ शो के जज, बल्कि पूरा हिंदुस्तान इम्प्रेस नजर आ रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने इसी शो में हाल ही में बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ अपने वेडिंग प्लान्स रिवील किए हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस एक बार फिर बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं।
तेजस्वी प्रकाश के हाथ पर दिखी चोट
तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने डॉगी को पकड़ा हुआ है। इसी दौरान उनके हाथ पर कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद फैंस भी टेंशन में आ गए। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश के उलटे हाथ पर बैंडेज नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को इस हालत में देख अब सभी ये सवाल कर रहे हैं कि उन्हें हुआ क्या है?
तेजस्वी प्रकाश के हाथ पर दिखा बैंडेज
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेजस्वी प्रकाश को चोट आई है। हालांकि, इस चोट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें ये कैसे लगी? अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की शूटिंग के दौरान ही ये चोट आई होगी। कुकिंग करते हुए हो सकता है कि एक्ट्रेस के साथ कोई हादसा हो गया है। वैसे उनके हाथ पर छोटा सा बैंडेज है, तो मामला ज्यादा सीरियस नहीं लग रहा।
यह भी पढ़ें: पिता की प्रार्थना सभा में इस हालत में दिखे अयान मुखर्जी, सदमे से उबर नहीं पाए निर्माता
शादी कोई लेकर क्या है तेजस्वी प्रकाश का प्लान?
वहीं, अब फैंस एक्ट्रेस को अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने तेजस्वी प्रकाश को लेकर चिंता भी जताई है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें, हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने रिवील किया था कि वो एक सिंपल शादी करना चाहती हैं। उन्हें करण के साथ कोर्ट मैरिज भी मंजूर है। ऐसे में अब फैंस को एक्ट्रेस की शादी का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines