हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

राजीव अदातिया ने शादी को लेकर किया अजीब-सा पोस्ट, किसकी तरफ है 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' कंटेस्टेंट का इशारा?

राजीव अदातिया ने सोशल मीडिया पर शादियों को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है। राजीव ने शादियों के नाम पर आजकल क्या चल रहा है? वो रिवील किया है।

विज्ञापन
Rajiv Adatia File Photo

राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) एक के बाद एक बड़े रियलिटी शोज कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के बाद राजीव अदातिया अब ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) में नजर आ रहे हैं। इस शो में राजीव फिनाले तक पहुंच गए हैं। शो में राजीव की कुकिंग के साथ-साथ उनकी बातें और मस्ती भी लोगों को काफी पसंद आती है। वो काफी फन लोविंग हैं।

राजीव अदातिया सोशल मीडिया पर दिखे सीरियस

हालांकि, अब राजीव अदातिया कुछ सीरियस नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर वो यहां किसकी बात कर रहे हैं? दरअसल, राजीव का लेटेस्ट पोस्ट शादी को लेकर है। फिलहाल राजीव तो कुंवारे हैं, लेकिन वो शादी को लेकर एक अजीब-सी टिप्पणी करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा है? चलिए जानते हैं।

शादी को लेकर क्या बोले राजीव अदातिया?

राजीव अदातिया ने अपने X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शादियां अब एक फाइनेंशियल कॉन्ट्रैक्ट बन गई हैं!! एन्ड ऑफ स्टोरी!’ राजीव अदातिया का ये ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर कमेंट करते हुए अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि, राजीव यहां किसकी बात कर रहे हैं वो क्लियर नहीं हुआ है। वैसे इन दिनों सेलिब्रिटीज के अलग होने की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही हैं। वहीं, एलुमनी को लेकर भी शॉकिंग रिपोर्ट्स देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: साउथ एक्टर के घर हुई सोने-हीरे और कैश की चोरी, संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में

एलुमनी को लेकर है राजीव का इशारा?

हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक और एलुमनी को लेकर भी चौंकाने वाली खबरें आई हैं। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा पर भी उनके पति ने आरोप लगाया है कि वो तलाक के बदले 25 लाख रुपये की डिमांड कर रही हैं। अब राजीव का इशारा किसकी तरफ है? वो तो वही बता सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें