Archana Gautam In Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पांचवें हफ्ते में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले। पहले सेलिब्रिटीज को टीम फिटनेस चैलेंज दिया गया। इस चैलेंज में साइकिलिंग के साथ खाना बनाना था। इसके बाद ब्लैक एप्रन चैलेंज में पहुंचे सेलिब्रिटी कुक्स को ओवरनाइट कुकिंग चैलेंज दिया गया। इस चैलेंज में दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, फैसल शेख और कबिता सिंह शामिल हुए। सबसे कमजोर डिश बनाने की वजह से अर्चना गौतम को एलिमिनेट होने का फरमान सुनाया गया लेकिन एक ट्विस्ट ने पूर गेम पलट कर रख दिया।
इस हफ्ते होना था डबल एलिमिनेशन
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हर हफ्ते किसी एक सेलिब्रिटी को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। अब तक चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत और आयशा जुल्का एलिमिनेशन का शिकार बन चुके हैं। इस हफ्ते सेलिब्रिटी कुक्स से कहा गया कि शो में डबल एलिमिनेशन होगा। ब्लैक एप्रन चैलेंज में पहुंचे गौरव खन्ना, कबिता सिंह, अर्चना गौतम, दीपिका कक्कड़ और फैसल शेख के लिए ओवरनाइट कुकिंग चैलेंज लेकर मशहूर शेफ रोमी गिल आईं। चूकि दीपिका कक्कड़ की तबीयत खराब हो गई थी इसलिए वह इस चैलेंज में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।
यह भी पढ़ें: Chum Darang को ऑफर हुई थी मनोज बाजपेयी की Family Man 3, फिर क्यों ठुकराई सीरीज?
अर्चना गौतम के एविक्शन में ट्विस्ट
ब्लैक एप्रन चैलेंज में गौरव खन्ना, कबिता सिंह, अर्चना गौतम और फैसल शेख ने अपनी-अपनी डिश को तय समय में तैयार किया। इस दौरान सभी की डिश में जज ने कोई न कोई कमी बताई। अन्य के मुकाबले सबसे कमजोर डिश अर्चना गौतम की थी जिस वजह से शेफ रणवीर बरार ने बताया कि वह इस हफ्ते एलिमिनेट होती हैं। बाद में फराह खान ने सेलिब्रिटी कुक्स को सरप्राइज देते हुए बताया कि इस हफ्ते ‘नो एलिमिनेशन’ है। ऐसे में अर्चना एलिमिनेट होने से बच गईं।
अगले हफ्ते कम्पटीशन होगा तगड़ा
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि अगले हफ्ते कम्पटीशन काफी टफ होने वाला है। इस दौरान सेलिब्रिटीज को नया चैलेंज फेस करना होगा। जो काफी मजेदार होने वाला है। प्रोमो में ये हिंट भी गई है कि इस बार का कुकिंग चैलेंज सेफ रणवीर बरार की स्पेशल डिश को कॉपी करना होगा।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines