हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Celebrity MasterChef: Tejasswi Prakashi या Kabita Singh, टीम सर्विस चैलेंज में कौन जीता?

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टीम सर्विस चैलेंज में तेजस्वी प्रकाश और कबिता सिंह की टीम ने जबरदस्त परफॉर्म किया। जिस टीम ने जीत हासिल की आइए जानते हैं उसके बारे में…

विज्ञापन
Celebrity MasterChef. File Photo

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का दूसरा हफ्ता सेलिब्रिटीज के लिए काफी चैलेंजिंग रहा। सभी 11 सेलिब्रिटी कुक्स को मुंबई के 5 स्टार होटल में प्रोफेशनल तौर पर डिश बनानी थी जिन्हें जज करने का हक होटल में आने वाले गेस्ट को दिया गया था। इस दौरान 2 टीमें बनाई गई थीं जिनमें ब्लू टीम तेजस्वी प्रकाश की थी जबकि पिंक टीम कबिता सिंह की थी। दो दिन तक चले इस एपिसोड में जिस टीम ने अपनी डिश के जरिए गेस्ट का दिल जीता और ब्लैक एप्रेन चैलेंज से खुद को दूर रखा वो कोई और नहीं बल्कि कबिता की पिंक टीम रही।

पिंक टीम में कौन-कौन सेलिब्रिटीज?

कैप्टन कबिता सिंह की पिंक टीम में दीपिका कक्कर, अर्चना गौतम, फैसल शेख, अभिजीत सावंत और राजीव अदातिया थे। इस टीम को जज फराह खान, शेफ रणवीर बरार और शेफ कुणाल कपूर ने वायलेंट टीम नाम दिया था क्योंकि टीम में बिल्कुल भी कोआर्डिनेशन नहीं था। जहां कैप्टन कबिता काफी शांत थीं तो वहीं राजीव खुद कैप्टन बनने की कोशिश कर रहे थे और अपनी टीम के सभी सेलिब्रिटीज पर रूल करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा खुद अभिजीत, फैसल, अर्चना और दीपिका का कहना था।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef बना बिग बॉस का घर, सर्विस चैलेंज भूल आपस में भिड़ रहे सेलिब्रिटी

ब्लू टीम में कौन-कौन सेलिब्रिटीज?

कैप्टन तेजस्वी प्रकाश की ब्लू टीम में गौरव खन्ना, चंदन प्रभाकर, निक्की तंबोली और उषा नाडकर्णी थीं। हालांकि ये टीम काफी शांत थी और उनके बीच में काफी हद तक कोआर्डिनेशन देखा गया। बीच-बीच में निक्की और गौरव के बीच कोल्ड वॉर देखी गई।इसके अलावा चंदन भी कंपलेन करते नजर आए। उनका कहना था कि डिश बनाने में उनकी किसी ने मदद नहीं की।

किस टीम ने हासिल की जीत?

पिंक टीम और ब्लू टीम दोनों को सबसे पहले आए गेस्ट के सामने वेलकम ड्रिंक सर्व करनी थी। वेलकम ड्रिंक को अलग-अलग टीम से दीपिका और निक्की ने तैयार किया था। गेस्ट को दीपिका की वेलकम ड्रिंक ज्यादा पसंद आई। इसके बाद स्टार्टर डिश कैप्टन कबिता और कैप्टन तेजस्वी ने बनाई थी। मेन कोर्स डिश और डेजर्ट डिश को दोनों टीमों ने पूरी मेहनत के साथ बनाया।

हालांकि जिस टीम की डिश गेस्ट काे सबसे ज्यादा पसंद आई थी वह पिंक टीम थी। तीनों जज फराह खान, शेफ रणवीर बरार और शेफ कुणाल कपूर ने पिंक टीम को विजेता घोषित किया। वहीं ब्लू टीम को एलिमिनेशन चैलेंज में जाना पड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्लू टीम के किस सेलिब्रिटी का सफर इस हफ्ते खत्म होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें