Celebrity MasterChef Ranveer Brar: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ टीआरपी में भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा हो लेकिन सेलिब्रिटी कुक्स फैंस को कुकिंग के साथ फुल मसाला दे रहे हैं। इस वक्त छठा हफ्ता चल रहा है और शो जल्द ही फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि दीपिका कक्कड़ हेल्थ इश्यू की वजह से सीधे ब्लैक एप्रन चैलेंज में परफॉर्म करती हुई दिखाई देंगी। वहीं अन्य सेलिब्रिटी कुक्स को कोकोनट टीम चैलेंज दिया गया। इस दौरान शेफ रणवीर बरार जो हमेशा स्पून टैप करते हुए अच्छी डिश को सेलिब्रेट करते हैं, उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दोनों टीम को मिला था चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि गौरव खन्ना और अर्चना गौतम को कैप्टन बनाया गया। दोनों की टीम में तीन-तीन सेलिब्रिटी कुक्स शामिल हुए। गौरव की टीम में निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश और कबिता सिंह शामिल हुईं जबकि अर्चना की टीम में उषा ताई, राजीव अदातिया और फैसल शेख शामिल हुए। इस चैलेंज में दोनों टीमों को ड्रिंक, ऐपेटाइजर, मेन कोर्स और डेजर्ट बनाना था।
निक्की-राजीव ने बनाया ऐपेटाइजर
चैलेंज की शुरुआत कोकोनट ड्रिंक से हुई जिसे अर्चना गौतम की टीम ने जीता। वहीं ‘ऐपेटाइजर’ डिश निक्की तंबोली और राजीव अदातिया ने बनाई। जब दोनों अपनी डिश को लेकर जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार के पास पहुंचे तो तीनों जज उनके ऐपेटाइजर से काफी इम्प्रेस हुए। शेफ रणवीर ने कहा कि वह निक्की और राजीव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: Gaurav Khanna को विनर बना सकते हैं ये 5 कारण
शेफ रणवीर ने तोड़ा रिकॉर्ड
वैसे तो इस कोकोनट टीम चैलेंज का नियम था कि दोनों टीमों को रिजल्ट आखिरी में बताया जाएगा लेकिन निक्की तंबोली और राजीव अदातिया की ऐपेटाइजर डिश से जज इतने ज्यादा इम्प्रेस हुए कि उन्होंने दोनों को अपने पास बुलाया और पहले डराते हुए बाद में उनकी सराहना की। शेफ रणवीर ने इस मौके पर दोनों हाथों से स्पून टैप किया और कहा कि वह पहली बार ऐसा कर रहे हैं। वहीं फराह खान ने निक्की और राजीव के हाथ को चूमा। वहीं शेफ विकास ने कहा कि ऐपेटाइजर उनकी अभी तक की सबसे बेस्ट डिश है। इस तारीफ को हासिल करने के बाद निक्की और राजीव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
किस टीम को मिली हार?
गौरतलब है कि शेफ रणवीर बरार स्पून टैप तब करते हैं जब उन्हें किसी की डिश बहुत ज्यादा पसंद आती है। वहीं बात करें मेन कोर्स की इसे तेजस्वी प्रकाश और उषा ताई ने बनाया था, जिसमें से तेजू की डिश पास हुई। डेजर्ट में फैसल शेख बाजी मार ले गए और गौरव खन्ना पीछे रह गए। इस तरह अर्चना गौतम की टीम कोकोनट चैलेंज में विनर बन गई जबकि गौरव खन्ना की टीम हार गई।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines