Celebrity Masterchef: रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) सोनी टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है जिसमें दिग्गज कलाकार खाना पकाते नजर आ रहे हैं। जब हम किसी सेलिब्रिटी के बारे में ये सुनते हैं कि वो खाना बनाने वाला है तो हम में सवाल उठता है कि उन्हें कुकिंग आती होगी? ऐसे ही सवालो के जवाब जानने के लिए आप देखें ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जिसमें बीते दिन एक कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका लगा है। हम बात कर रहे हैं कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के चाय वाले यानी चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) की। बीते दिन के शो में फराह खान ( Farah Khan) ने उन्हें सजा सुना दी है जिससे वो मायूस हो गए हैं।
पहले हुई ये गलती
बीते दिन के एपिसोड में सबसे ज्यादा अगर किसी की वाट लगी तो वो थे चंदन प्रभाकर। शो का रूल है कि सभी कंटेस्टेंट को टास्क को कंप्लीट करने के लिए सारा सामान पैंट्री से ही लेना है। वो किसी अन्य से लेन-देन नहीं कर सकते। लेकिन चंदन प्रभाकर और कबिता ने इस रूल को ब्रेक किया। इसके बाद उन्हें फराह खान ने बुलाकर टास्क से बाहर कर दिया। ऐसे में दोनों को शॉक लगा। हालांकि बाद में गलती मानने पर तीनों जजों ने उन्हें एक मौका और दिया।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के पहले दिन टॉप 3 रहे कौन? एक ने किया सभी को हैरान
चंदन को मिली सजा
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के बीते दिन के एपिसोड में अंडे से डिश बनाने का चैलेंज दिया गया था, जो सुनने में आसान लग रहा है, लेकिन बहुत मुश्किल था। इस टास्क के दौरान चंदन प्रभाकर और अर्चना गौतम की डिश को बॉटम 2 में जगह मिली। लेकिन सबसे ज्यादा शॉकिंग था कि चंदन को इम्यूनिटी पिन की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। हालांकि अर्चना बाल-बाल बची हैं। चंदन के लिए इम्यूनिटी पिन की रेस से बाहर होना खतरे से खाली नहीं है।
नंबर वन और टॉप 3 में कौन
दीपिका कक्कड़ ने भी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में भाग लिया है। पहले दिन बेशक उनकी डिश को तारीफ मिली लेकिन वो इम्युनिटी पिन नहीं जीत पाईं। लेकिन शो के दूसरे दिन ही दीपिका ने अपने हाथों का कमाल दिखाया और उनकी डिश नंबर 1 की लिस्ट में आ गई। वहीं तेजस्वी प्रकाश को टॉप 3 में शामिल कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की भाभी ने पाप’ कर ‘अक्सर’ पति पर किया शक, निकलवाई कॉल डिटेल्स तो हुआ हंगामा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines