सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। वहीं, आज 23 मार्च को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाने वाला है, ऐसे में फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी भी दिखा दी है, लेकिन इसमें बदलाव करने के लिए भी कहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें क्या बदलाव हुए हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
‘सिकंदर’ में क्या-क्या बदलाव?
सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में दो बदलाव करने की सलाह दी है। दरअसल, फिल्म ‘सिकंदर’ में गृहमंत्री का एक रोल था और फिल्म में उसे होम मिनिस्टर के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन बोर्ड ने इसे सिर्फ मिनिस्टर करने का आदेश दिया है। अब इस रोल को फिल्म में सिर्फ मिनिस्टर कहा जाएगा। इसके अलावा इस फिल्म में एक राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग वाले विजुअल को भी ब्लर करने का आदेश है। इसको ब्लर इसलिए किया गया है क्योंकि फिल्म में ये होर्डिंग एक पार्टी से मिलता जुलता था।
बदलावों के संग हरी झंडी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को इन बदलावों के संग हरी झंडी दे दी है। सलमान खान की इस फिल्म और इसके ट्रेलर दोनों को ही बोर्ट ने US 13+ रेटिंग के साथ पास का सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म के मेकर्स बेहद खुश हैं और फैंस में भी इसके लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और लोगों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में एंट्री करने के लिए तैयार है। वहीं, अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर के इलाज के बीच पहली बार बिना विग के दिखीं हिना खान, देखें एक्ट्रेस का छोटे बालों वाला वीडियो
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
43 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines