CBFC Passed Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले कथित तौर पर फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने मेकर्स सर्टिफिकेट नहीं दिया था। बताया जाता है कि CBFC ने मेकर्स को दो संपादन सुझाए थे। एक न्यूज पोर्टल के हवाले से कहा गया कि आमिर खान और डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने इसे एक्सेप्ट करने से मना कर दिया। कयास लगाए जा रहे थे कि इसका असर सितारे जमीन पर की रिलीज पर पड़ेगा। हालांकि आमिर खान के लिए अच्छी खबर है क्योंकि CBFC ने फिल्म को मंजूरी दे दी है।
20 जून को रिलीज होगी फिल्म
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अपनी फिक्स डेट 20 जून को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि ये क्लीयर नहीं हो सका है कि आमिर खान और डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने CBFC की मांग को अपनी सहमति दी है या फिर नहीं।
ब्रिटिश सरकार से मिली थी मंजूरी
बता दें कि इससे पहले आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड की ओर से 12ए रेटिंग दी गई थी। वहीं फिल्म का रन टाइम 2 घंटे और 35 मिनट बताया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC की ओर से सितारे जमीन पर में दो कट की मांग की गई है। उधर, आमिर खान चाहते हैं कि फिल्म को बिना कट लगाए ही पास कर दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par की रिलीज में सिर्फ 6 दिन बाकी, फिल्म को लेकर क्या है नया अपडेट?
तारे जमीन पर का है सीक्वल
रिपोर्ट में बताया गया है कि आमिर खान और आरएस प्रसन्ना ने सितारे जमीन पर को बहुत ही सोचने और समझने के बाद बनाया है। फिल्म में मौजूद कुछ सीन, डायलॉग और संदर्भ देखने में सही लगते हैं। गौरतलब है कि सितारे जमीन पर साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines