Catherine O’Hara Death News: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा का 71 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर में अंतिम सांस ली है. 90 के दशक की ‘होम अलोन’ मूवी से एक्ट्रेस ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई थी. एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी शॉक्ड हैं और एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
टीम ने दी निधन की जानकारी
टोरंटो में जन्मीं एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा ने इंडस्ट्री में 5 दशक तक ऑडियंस के दिलों में अपनी एक्टिंग से जगह बनाई है. कैथरीन की छोटी बहन मैरी मार्गरेट ओहारा भी एक म्यूजिशियन और एक फेमस एक्ट्रेस हैं. बीबीसी के अनुसार कैथरीन के निधन की जानकारी उनकी एजेंसी सीएए ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दी है. बयान जारी कर एजेंसी ने बताया कि कैथरीन लंबे समय से बीमार चल रही थीं.
यह भी पढ़ें: KRK Bail: फायरिंग केस में KRK को बड़ी राहत, 25 हजार के बॉन्ड पर मिली जमानत
इन फिल्मों से बनाई पहचान
कैथरीन ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत टोरंटो के सेकंड सिटी टेलीविजन में एक स्केच कॉमेडी सीरीज से की थी. यहां उन्होंने यूजीन लिव के साथ भी काम किया था. वहीं यूजीन लिव ने कैथरीन के साथ ‘शिट्स क्रीक’ में भी काम किया. कैथरीन ने 1985 में ‘आफ्टर आवर्स’, 1986 में ‘हार्टबर्न’, 1988 में ‘बीटलजूइस’, 1990 में ‘होम अलोन’ और 1992 में ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ में काम कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ का ये एक्टर बना बॉक्स ऑफिस किंग, 7 सालों तक नहीं दी थी एक भी फ्लॉप फिल्म
बेस्ट एक्टिंग के लिए मिला था एमी पुरस्कार
साल 1990 में आई फिल्म ‘होम अलोन’ कैथरीन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने मैकाले कल्किन की मां केट मैक्लिस्टर का किरदार निभाया था. इसके बाद सिटकॉम ‘शिट्स क्रीक’ में एक्ट्रेस ने मोइरा रोज का किरदार निभाया और इस किरदार ने एक्ट्रेस को एक अलग पहचान दी. अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस को प्राइमटाइम एमी पुरस्कार भी मिला था.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
25 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines