हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Call Of Duty के को-क्रिएटर की कार हुई क्रैश, भयंकर एक्सीडेंट में चली गई Vince Zampella की जान

Vince Zampella Passes Away: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का निधन हो गया है. विंस जैम्पेला की जो कार क्रैश हुई है, उसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Vince Zampella Passes Away. image credit- social media

Vince Zampella Passes Away: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का निधन हो गया है. विंस जैम्पेला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. फैंस भी बेहद मायूस हो गए हैं. हर कोई विंस जैम्पेला की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे गई विंस जैम्पेला की जान?

कार क्रैश में हुई विंस जैम्पेला की मौत

दरअसल, लॉस एंजिल्स में संडे को “कॉल ऑफ ड्यूटी” के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला की एक कार क्रैश में मौत हो गई. अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा एक कार (फरारी) सुरंग के अंदर से तेज रफ्तार में आ रही है. कार की स्पीड बहुत तेज होती और वो सीधे जाकर पहाड़ी से टकरा जाती है.

कार में लगी आग

कुछ लोग साइड में खड़े इसकी वीडियो बना रहे थे. हादसे होते देख तुरंत को कार के पास गए, लेकिन कार में आग लग गई थी और उसके टुकड़े आस-पास गिरे थे. इस भयंकर कार हादसे में विंस जैम्पेला की जान चली गई. विंस जैम्पेला की मौत से हर कोई बेहद दुखी है और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

1990 में शुरू किया था करियर

गौरतलब है कि विंस जैम्पेला को “कॉल ऑफ ड्यूटी” वीडियो गेम फ्रैंचाइजी के को-क्रिएटर और रेस्पॉन एंटरटेनमेंट के संस्थापक के रूप में जाना जाता था. यह वही स्टूडियो है जिसने “टाइटनफॉल,” “एपेक्स लीजेंड्स” और “स्टार वार्स जेडी” गेम को लॉन्च किया था. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, जैम्पेला ने 1990 के दशक में शूटर गेम्स के डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था

“कॉल ऑफ ड्यूटी” लॉन्च करने में की मदद

इसके बाद साल 2002 में इन्फिनिटी वार्ड की सह-स्थापना की और 2003 में “कॉल ऑफ ड्यूटी” को लॉन्च करने में मदद की. आज भले ही विंस जैम्पेला हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें हमेशा रहेंगी और उनके चाहने वाले उन्हें याद करेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्यों कानूनी पचड़े में फंसा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’? चौथे सीजन पर आते ही छाए संकट के बादल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola