Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को कंगना रनौत की ‘तेजस’ और विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वैसे तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई हैं। लेकिन फिर भी विक्रांत की फिल्म कंगना की ‘तेजस’ से तो अच्छी ही चल रही है। जिस रफ्तार से कंगना की तेजस बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है, ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी। वहीं दूसरी ओर थलपति विजय की ‘लियो’ टिकट खिड़की पर खूब नोट छाप रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि मंगलवार को तीनों फिल्मों का कलेक्शन (Box Office Repor) कैसा रहा है।
यह भी पढ़ें: जब Padmini Kolhapure ने किंग चार्ल्स को किया KISS, भारत-चीन युद्ध के दौरान बढ़ाया था जवानों का हौसला
12वीं फेल (Box Office Repor)
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ’12वीं फेल’ एक ऐसे आईपीएस ऑफिसर की प्रेरणादायक कहानी है, जो 12वीं क्लास में फेल होता है। लेकिन इसके बाद उसकी जीतोड़ मेहनत रंग लाती है। कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने शुरुआत जरूर खराब की, लेकिन धीरे-धीरे ये अपनी रफ्तार में आती दिख रही हैं। विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अंशुमान पुष्कर, अनंत जोशी, हरीश खन्ना और प्रियांशु चटर्जी की फिल्म ’12वीं फेल’ ने पांचवें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 9.99 करोड़ का कारोबार किया है।
तेजस
कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ की बॉक्स ऑफिस ध्वस्त होती दिख रही है। 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत की एक्शन फिल्म ‘तेजस’ को दर्शकों ने पहले दिन से ही नकार दिया है। करीब 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन महज 35 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये हो गया है।
लियो
बॉक्स ऑफिस पर लियो का जलवा कायम है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। बता दें कि विजय थलापति की फिल्म दुनियाभर में 540 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं घरेलू बॉकिस ऑफिस पर फिल्म ने 13वें दिन 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 312.00 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines