Box Office Report: 12 नवंबर रविवार, दिवाली के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने ‘पठान’ (Pathaan) लुक में कैमियो दिया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में एक बार फिर दर्शकों का ‘टाइगर और जोया’ की केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया। इसके अलावा फिल्म के फाइट सीन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
ऐसे में फिल्म ने ओपनिंग डे पर 44.5 करोड़ की कमाई थी। हालांकि, फिल्म की पहले दिन की कमाई पर दिवाली के त्योहार का थोड़ा असर देखने को मिला था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और पहले दिन से ज्यादा अच्छी कमाई भी की। फिल्म ने दूसरे दिन 57.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 102 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने दो दिनों में 11.35 मिलियन की कमाई कर ली है।
12th Fail Box Office Collection Day 18
अब बात विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) की कमाई के बारे में करते हैं। ये एक बायोपिक फिल्म है, जो आईपीएस अनुराग पाठक की सच्ची कहानी पर आधारित है। ये फिल्म 17 दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जो अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इन 17 दिनों में 33 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, अगर बात फिल्म के 17वें दिन की कमाई के बारे में करें तो वो 1.85 करोड़ के आस-पास है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 28.50 करोड़ की कमाई कर ली।
यह भी पढ़ें: Pathaan से Tiger 3 तक, 2023 में इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर ही दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर काटा ‘गदर’
Leo Total Box Office Collection
वहीं, अब बात साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) की कमाई की करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 से 25 दिनों का समय पूरा कर लिया है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 336.55 करोड़ हो चुकी है। इसके अलावा अगर बात फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में करें तो, 300 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा के क्लब में शामिल हो चुकी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
7 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
8 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
9 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
10 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines