Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्में ‘तेजस’, ’12वीं फेल’ और ‘लियो’ लगी हुई हैं। तीनों में से कंगना रनौत की फिल्म की हालत बेहद खराब है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही चारो खाने चित हो गई है और दम तोड़ने की कगार पर है। इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है कि कंगना की फिल्म दूसरे हफ्ते तक नहीं पहुंच पाएगी। इसके साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ का प्रदर्शन अच्छा है। ‘तेजस’ से आधे बजट में बनी ’12वीं फेल’ अच्छी कमाई कर रही है, वहीं थलपति विजय की ‘लियो’ भले ही लगातार कम कमाई कर रही है, लेकिन हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का कलेक्शन (Box Office Report) कैसा रहा है।
यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee Birthday: पवन सिंह से लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर तक, रानी चटर्जी के इन विवादों ने बटोरी थीं सुर्खियां
तेजस (Tejas)
देशभक्त और भारतीय वायुसेना की बहादुर लड़ाकू विमान महिला पायलट तेजस गिल की कहानी न तो क्रिटिक्स को पसंद आई और न ही सिनेमाघरों में लोगों को पसंद आ रही है। यही वजह है कि लोग इस फिल्म के आसपास फटकने की बी हिम्मत नहीं कर रहे। ‘तेजस’ के शो सिनेमाघरों में कैंसिल हो गए हैं। सातवें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसका कुल कलेक्शन महज 5.50 करोड़ रुपये हो गया है।
12वीं फेल (12Th Fail)
आईपीएस अफसर की प्रेरणादायक कहानी है, जो पहले 12वीं में फेल हो जाता है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर,अंशुमान पुष्कर,अनंत जोशी, हरीश खन्ना, प्रियांशु चटर्जी जैसे कलाकार हैं। विक्रांत की यह फिल्म धीर-धीरे ही सही, लेकिन सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सातवें दिन यानि गुरुवार को इस फिल्म ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है।’ 12वीं फेल‘ का कुल कारोबार 13.14 करोड़ का हो गया है।
लियो (Leo)
थलपति विजय स्टारर ‘लियो’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से धुंआधार कारोबार किया है और ये फिल्म अब 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि दूसरे हफ्ते में इस फिल्म का चार्म खत्म होता नजर आ रहा है। लेकिन फिर भी यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। 15वें दिन इस फिल्म ने महज 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कारोबार 317.85 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
32 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines