Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर हर साल और हर महीने फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलता है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है बड़ी फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिले। जैसे अगस्त में ‘गदर 2’ (Gadar 2) और ‘OMG 2’ में देखने को मिली थी, जिसके बाद सितंबर में ‘जवान’ (Jawan) और ‘गदर 2’ की। इसके बाद अक्टूबर में ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) और ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) के बीच देखने को मिली थी। ऐसे ही अब साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalpathy Vijay) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath – A Hero Is Born) के बीच देखने को मिल रही है।
सबसे पहले विजय और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की ‘लियो’ (Leo Box Office Collection Day 3) की बात करें तो, फिल्म गुरुवार 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के दिन फैंस ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की थी। ऐसे में फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग 64.8 करोड़ से की थी, जिसके बाद तीसरे दिन तक फिल्म ने 38.73 करोड़ 101.68 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म 145 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Alt Balaji की इन 5 Web Series में बोल्ड और इंटिमेट सीन की लगी है भरमार, अकेले में ही उठाएं देखने का रिस्क
Ganapath – A Hero Is Born का पहला दिन रहा खराब
वहीं, अब टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath – A Hero Is Born Box Office Collection Day 1) की बात करें तो, फिल्म 20 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये दूसरी बार है जब अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ (Heropanti) के 9 साल बात दोनों कृति और टाइगर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अगर फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म रिलीज वाले दिन ही ‘लियो’ के सामने हार मान चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही महज 2.50 करोड़ की कमाई की। (Box Office Report)
Leo के सामने नहीं चला Fukrey 3 का भी कमाल
वहीं अगर, वरुण शर्मा (Varun Sharma), पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 23) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। इन दिनों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ‘लियो’ (Leo) के सामने इस फिल्म की कमाई पर भी गहरा असर पड़ा है। फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन महज 25 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 93.57 करोड़ का रहा। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है या नहीं देखने दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines