Box Office Collection Report: आज शुक्रवार का दिन है, आज के दिन फैंस को हमेशा नई और अच्छी फिल्मों का इंतजार रहता है। आज बॉक्स ऑफिस पर 2-3 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं हम आपको थिएटर में चल रही फुकरे 3, जवान और मिशन रानीगंज के कलेक्शन का हाल बताने जा रहे हैं। फुकरे 3 तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं जवान और मिशन रानीगंज की रफ्तार अब थमती हुई नजर आ रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर कितने का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: जब मनमौजी Kishore Kumar ने टेबल पर लेटकर गाया गाना, यहां जानें ‘योडलिंग किंग’ के कुछ चुलबुले किस्से
फुकरे 3
फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। यह साल 2013 और 2017 में आई फुकरे और फुकरे रिटर्न्स का अगला पार्ट है। फुकरे 3 में हनी, चूचा, लाली और पंडित की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है। इस बार फिल्म में मामला पॉलिटिकल हो रहा है। भोली पंजाबन चुनाव लड़ने के लिए उतरी है वहीं उसके अपोजिट में चूचा चुनाव के लिए खड़ा होता है। सभी की कॉमेडी लोगों को पसंद आ रही है। कलेक्शन की बात करें तो 15वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 81.24 करोड़ रुपये हो गया है।
मिशन रानीगंज
लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार ओएमजी 2 लेकर आए थे। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद अब अक्षय कुमार मिशन रानीगंज लेकर आए हैं। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है, लेकिन दर्शक बड़ी तादात में इसे देखने नहीं पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मिशन रानीगंज ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। मिशन रानीगंज का कुल बिजनेस 18.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
जवान
शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त जैसे कई कलाकार हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान पिता और बेटे दोनों की भूमिका में नजर आए हैं। पठान के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान भी लोगों को बहुत पसंद आई है। इस फिल्म ने गुरुवार को महज 80 लाख का बिजनेस किया है। जवान का कुल कारोबार 627.42 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines