Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ और वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में उछाल और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है. दोनों फिल्मों की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिला, इसके बाद गिरावट देखी जा रही है. इसके साथ ही प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. चलिए तीनों फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘द राजा साहब’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की ‘द राजा साहब’ की कमाई में 11वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.04% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 18.80%, दोपहर के शो 18.50%, शाम के शो 21.28% और रात के शो 21.59% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 140.50 करोड़ कमा लिए हैं. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 200 करोड़ पहुंच गया है. प्रभास की फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की बहू-बेगम ने पहना इंडियन लहंगा, हर जगह हो रही नई दुल्हन की चर्चा, देखें वीडियो
‘राहु-केतु’ का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.4 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक महज 4.8 करोड़ ही कमाए हैं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 5.2 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ-साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा और अमित सियाल भी मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 48 घंटे में भारत ने पाकिस्तान के किए दो टुकड़े, ‘बॉर्डर 2’ में दिखेगी ऑपरेशन चंगेज खान की कहानी
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की कमाई
वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को भी रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन 0.4 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 4.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 5.15 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म में वीर दास लीड रोल में हैं और इस फिल्म को वीर दास ने ही डायरेक्ट भी किया है. इसके साथ ही आमिर खान और इमरान खान का फिल्म में कैमियो देखने को मिलेगा.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines