BOX Office Clash Jolly LLB 3 Vs Ajey: सिनेमा जगत में फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कई बार बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को फायदा हो जाता है तो कई बार बाजी सिर्फ कोई ही फिल्म मार पाती है. अक्सर साउथ और बॉलीवुड के क्लैश की चर्चा होती है. लेकिन, आज हम आपको बॉलीवुड क्लैश के बारे में बता रहे हैं, जो कि अगले हफ्ते होने वाला है. अक्षय कुमार और परेश रावल अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने नजर आने वाले हैं. चलिए बताते हैं उन 3 फिल्मों के बारे में जो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं.
दरअसल, 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में बॉलीवुड क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. इस दिन एक साथ 3 फिल्में थिएटर में रिलीज होंगी. इसमें परेश रावल की ‘अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ से लेकर अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ जैसी बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं. वहीं, इसी दिन अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ भी रिलीज हो रही है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसमें अक्षय के साथ अरशद वारसी भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की तीसरी किस्त है. आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड लगभग अच्छा ही रहा है. ऐसे में देखना होगा कि इस क्लैश के बीच अक्षय कुमार की फिल्म कैसा परफॉर्म करती है. क्योंकि, अक्षय पिछले कुछ समय से फ्लॉप और एवरेज फिल्में ही दे रहे हैं. देखना ये भी होगा कि इस मूवी के जरिए वह कुछ कमाल दिखा पाते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: ‘ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा…’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता पर बोले आमिर खान, 200 करोड़ में बनाई थी 80 करोड़ की फिल्म
‘अजय’ और ‘निशानची’ के बारे में
इसके अलावा परेश रावल की ‘अजय’ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. इसमें आपको यूपी के सीएम की लाइफ, स्ट्रगल और राज्य के लिए गए अहम फैसलों के बारे में देखने के लिए मिलने वाला है. वहीं, अगर निशानची की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. इसकी कहानी दो जुड़वां भाइयों की है. इसमें ऐश्वर्य ठाकरे का डबल रोल है. वह एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं. अब बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का एक जबरदस्त क्लैश होने वाला है, जिसे देखना कमाल का अनुभव होगा. देखना होगा कि इसमें कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है.
यह भी पढ़ें: कौन है 15 साल का बच्चा जोनस कोनर? जिसकी गायिकी के कायल हुए सलमान खान, सपोर्ट के लिए लगाई गुहार
क्लैश पर क्या बोले परेश रावल?
इस क्लैश को लेकर परेश रावल ने रिएक्शन भी दिया है. उन्होंने गलाटा इंडिया से बातचीत में कहा कि सब एक ही हैं. सबकी पिक्चर चलनी चाहिए. गौरतलब है कि परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी स्क्रीन पर हिट रही है. दोनों कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ है, जिसमें दोनों एक्टर के साथ ही सुनील शेट्टी भी लीड रोल में होंगे.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में लौट रहा पुराना ट्रेंड, आखिर क्यों पड़ रही मेकर्स को भोजपुरी गानों और स्टार्स की जरूरत?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines