Border 2: सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो आते ही ट्रेंड करने लगा है. सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर के खूब चर्चे हो रहे हैं. इसी बीच फिल्म के एक्टर वरुण धवन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. फिल्म का पहला गाना रिलीज होने के बाद से ही वरुण धवन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे और उन पर मीम्स भी बनने लगे. वहीं अब सुनील शेट्टी वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे हैं और ट्रोलर्स पर जमकर भड़कते दिखाई दिए. सुनील शेट्टी ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है. चलिए जानते हैं सुनील शेट्टी ने क्या कुछ कहा?
वरुण धवन हुए ट्रोल
दरअसल ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ जब रिलीज किया गया था तो ऑडियंस को वरुण धवन के एक्सप्रेशन रास नहीं आए. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार वरुण को उनके एक्सप्रेशन के लिए ट्रोल किया जाने लगा. वहीं अब इस पर सुनील शेट्टी ने बात की है. ‘बॉर्डर’ का हिस्सा रह चुके सुनील शेट्टी ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने वरुण धवन का सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर की मां का रेखा के साथ क्या रिश्ता? 70 के दशक में स्क्रीन पर करती थीं राज
क्या बोले सुनील शेट्टी?
सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा, ‘क्या किसी ने फिल्म देखी है? किसी ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. हमने बस अभी तक फिल्म की कुछ ही झलकियां देखी हैं. वरुण धवन फिल्म में कमाल करने वाले हैं, वो शानदार एक्टर हैं. लोगों को ये ध्यान देना चाहिए कि वरुण खुद का किरदार नहीं निभा रहे हैं, वो एक सम्मानित अफसर का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने हमारे देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. इसलिए मुझे लगता है कि ऐसी बातें करने से बचना चाहिए. किसी को बुरा-भला कहना और नीचा दिखाना बहुत आसान होता है.’
यह भी पढ़ें: कब और कहां देखें Bigg Boss Tamil Season 9 का ग्रैंड फिनाले? फाइनलिस्ट्स से प्राइज मनी तक जानें सब कुछ
कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?
बता दें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा हैं. वरुण धवन के साथ-साथ अहान शेट्टी भी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं वरुण और अहान के साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, आन्या सिंह, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर 2 दिन पहले ही रिलीज किया गया है और ये यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. बता दें ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines