हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'तुम्हें वर्दी में देखना…', 'बॉर्डर 2' की रिलीज पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, बेटे अहान के लिए लिखा खास नोट

Border 2: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
सुनील शेट्ट ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Border 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऑडियंस सोशल मीडिया पर सनी देओल के सीन्स शेयर कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. सनी देओल के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ होती दिखाई दे रही है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए एक स्पेशल नोट शेयर किया है. ‘बॉर्डर’ में अहम रोल निभाने वाले सुनील शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ में अपने बेटे को वर्दी में देख इमोशनल हो गए. चलिए आपको भी बताते हैं सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए स्पेशल पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

फिल्म की झलकियां की शेयर

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, जिसमें ‘बॉर्डर’ और ‘बॉर्डर 2’ की कुछ झलकियां दिखाई दे रही हैं. सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए लिखा, ‘मेरे प्रिय, आज मुझे तुमसे कहना है कि मेरे लिए ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि ये एक जिम्मेदारी थी, जिसे कैमरे बंद होने के बाद भी मैंने लंबे समय तक अपने भीतर जिया. सालों बाद अब तुम्हें वर्दी पहने देखना उस एहसास को दोबारा जीवित कर देता है.’

यह भी पढ़ें: 8 IMDb रेटिंग वाली अंडररेटेड फिल्म, जिसमें दिखी समाज की सच्चाई; फिर भी ऑस्कर में नहीं बना पाई जगह

विज्ञापन

अहान शेट्टी के लिए लिखा खास नोट

एक्टर ने आगे लिखा, ‘ये फिल्म न सिर्फ शान की बात करती है, न ही जंग की, ये हमें याद दिलाती है कि शांति कितनी जरूरी है और उसकी कीमत क्या होती है. बॉर्डर वो जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, ये वो जगह है जहां साहस शुरू होता है. कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं रहती, बल्कि वो देश के लोगों के दिलों में बस जाती है. हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि वो वर्दी वास्तव में किस चीज का प्रतीक है. जय हिंद, जय भारत.’

यह भी पढ़ें: Border 2 BO Prediction: ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे सनी देओल? एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ को चटाई धूल

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें ‘बॉर्डर 2’ में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं अहान के साथ-साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी लीड रोल में हैं. इनके साथ ही फिल्म में सोनम बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा और मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं. दिलजीत दोसांझ की जोड़ी सोनम बाजवा के साथ दिखाई देगी, वहीं वरुण धवन की मेधा राणा, अहान शेट्टी की आन्या सिंह और सनी देओल की मोना सिंह संग जोड़ी दिखाई देगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola