Border 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म के गाने और फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस पार्ट में साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ फिल्म की स्टारकास्ट को नहीं कास्ट किया गया है. सनी देओल को छोड़कर पूरी फिल्म की कास्ट ही अलग है. वहीं पहले पार्ट में जहां सनी देओल के साथ तब्बू उनकी बीवी का किरदार निभाती नजर आई थीं, तो इस पार्ट में तब्बू की जगह मोना सिंह सनी देओल की बीवी बनी हैं. इस पर ऑडियंस के दिल में भी सवाल है कि क्यों तब्बू को कास्ट नहीं किया गया. फिल्म की प्रोड्यूसर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि तब्बू इस फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं?
फिल्म में क्यों नहीं हैं तब्बू?
फिल्म प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने हाल ही में IANS से बात करते हुए इस राज से भी पर्दा उठा दिया है. निधि ने बताया, ‘इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट में दिखाई गई भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध की कहानी से अलग है. पहले पार्ट में जहां सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था, वहीं इस फिल्म में उनका किरदार अलग है. इसलिए जाहिर है कि इस फिल्म में उनकी पत्नी भी अलग होंगी.’
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड्स? रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तांडव
फिल्म के बारे में किया खुलासा
निधि दत्ता ने आगे कहा, ‘दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने हमें इस फिल्म को बनाने का काम सौंपा था. उन्होंने कुछ साल पहले मुझे और मेरे पिता को दिल्ली बुलाया था और 22 भारतीय सेना के हीरो की कहानी सुनाई थी. उनमें से हमने 3-4 को अपनी फिल्म में दिखाया है. उन्होंने कहा था कि हमारे सैनिकों की कहानी जनता तक जरूर पहुंचनी चाहिए. उसके बाद हमने बिपिन रावत को एक हेलीकॉप्टर हादसे में खो दिया. इसके डेढ़ साल बाद हमने उनकी बताई गई कहानियों पर काम किया और ‘बॉर्डर 2′ हमारे सामने है.’
यह भी पढ़ें: ‘मामा थोड़ा ध्यान दीजिए…’, गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर भांजे ने किया रिएक्ट, सुनीता आहूजा के बयान पर भी तोड़ी चुप्पी
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें फिल्म का पहला पार्ट साल 1997 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पूजा भट्ट, शर्बानी मुखर्जी, पुनीत इस्सार, सुदेश बेरी, तब्बू और सपना बेदी जैसे कई सितारे नजर आए थे. इस फिल्म के गाने के साथ-साथ फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं अब पार्ट 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines