Border 2 Diljit Dosanjh First Look: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के इन दिनों काफी चर्चे हैं. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे स्टार्स अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म से करीब-करीब इन सभी एक्टर्स के लुक सामने आ चुके हैं. वहीं, फिल्म में अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी हैं, जिनका फर्स्ट लुक पोस्टर अब फिल्म की रिलीज से दो महीने पहले ही जारी किया गया है. इसमें वह दमदार विंग कमांडर के रोल में दिखाई दे रहे हैं.
दिलजीत दोसांझ और टी-सीरीज की ओर से एक्टर-सिंगर का फर्स्ट लुक पोस्टर और वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दिलजीत विंग कमांडर NJS Sekhon के रोल में नजर आ रहे हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. टी-सीरीज ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर कैप्शन लिखा गया, ‘इस देश के आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं.’ उनका लुक सामने आने के बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया ‘बॉर्डर 2’ का वीडियो
इतना ही नहीं, दिलजीत दोसांझ ने भी ‘बॉर्डर 2’ से अपने फर्स्ट लुक पोस्टर की एक वीडियो क्लिप शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना लुक रिवील किया और इस कैरेक्टर के नाम का भी पता चला. विंग कमांडर के रोल में दिलजीत दोसांझ काफी जंच रहे हैं. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. उनका लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से बाहर हुए शहबाज, अमाल मलिक का बुरा हाल, नेशनल टीवी पर रो पड़े सिंगर
इन स्टार्स के भी जारी हो चुके ‘बॉर्डर 2’ से लुक
गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’ से केवल दिलजीत दोसांझ का ही फर्स्ट लुक पोस्टर ही नहीं जारी किया गया है बल्कि इससे पहले सनी देओल, वरुण धवन और और अहान शेट्टी का भी पहला पोस्टर जारी किया जा चुका है. फिल्म के सभी कैरेक्टर्स दमदार लग रहे हैं, जिन्हें फैंस ने भी काफी पसंद किया है.
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 13 जून, 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इसका निर्माण जेपी दत्ता ने किया था. इसके सीक्वल को भी वही बना रहे हैं. ‘बॉर्डर’ का सीक्वल अगले साल यानी कि 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पाक से आई चेतावनी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
26 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines