Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं, लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखकर लग रहा है कि ये बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है. महज 2 दिनों में धमाकेदार कमाई करके सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली पहली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस को फिल्म की कहानी के साथ-साथ स्टारकास्ट की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है. जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों नोट छाप रही है, इससे लग रहा है कि 3 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है.
‘बॉर्डर 2’ का क्रेज
‘बॉर्डर 2’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सनी देओल के फैंस बिहार, पंजाब और राजस्थान में मूवी देखने के लिए ट्रक और ट्रैक्टरों में थिएटर्स पहुंच रहे हैं. इससे पहले फैंस का ये क्रेज ‘गदर 2’ की रिलीज के टाइम देखने को मिला था. जब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर बेकरारी बढ़ गई थी. अब जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर्स भी हाउसफुल हो गए.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 2 दिनों में तोड़ा इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
100 करोड़ के क्लब में होगी एंट्री
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में भारत में 65 करोड़ का कलेक्शन कर सबके छक्के छुड़ा दिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2 दिनों में 85.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से ये तो साफ है कि अगर तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी तो ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी.
यह भी पढ़ें: Border 2 Day 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ‘धुरंधर’ का हुआ बुरा हाल
मूवी के गाने ने जीता दिल
फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. मूवी के ‘घर कब आओगे’ गाने ने तो ऑडियंस का दिल ही जीत लिया है. दरअसल इस गाने का रीमेक बनाया गया है. साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का ‘संदेशे आते हैं’ गाना इतना सुपरहिट है कि ‘बॉर्डर 2’ में भी मेकर्स ने इसका रीमेक किया है. ‘बॉर्डर 2’ में इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines