Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. सनी देओल की ये फिल्म पहले ही दिन साल 2026 की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है. फिल्म की मोटी कमाई ने मेकर्स को एक दिन में ही मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं पहले दिन सुबह से लेकर रात तक फिल्म ने कितनी कमाई की है?
पहले दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन धमाकेदार कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा ली. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की शानदार कमाई की है. बीती शाम तक ये आंकड़ा 17 करोड़ का था, वहीं देर रात फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और ये आंकड़ा 30 करोड़ पहुंच गया. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.10% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 19.46%, दोपहर के शो 26.33%, शाम के शो 34.55% और रात के शो 48.06% रहे. ये ही वजह है कि देर रात फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म ने मचाया गदर, पहले दिन ही तोड़ा धुरंधर से छावा तक का रिकॉर्ड
देशभक्ति के रंग में रंगे थिएटर्स
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. जब से मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिलने लगा था. साथ ही ऑडियंस को फिल्म की रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार था. 26 जनवरी के आस-पास रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस को फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही सनी देओल की अगली एक्शन फिल्म का हुआ ऐलान, एकता कपूर से मिलाया हाथ
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इनके साथ ही सोनम बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा और मोना सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है. ये फिल्म 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का पार्ट 2 है. बता दें ‘बॉर्डर’ बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी राह पर निकल पड़ी है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines