Border 2 Advance Booking: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं अभी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म इस साल की बड़ी हिट साबित हो सकती है. फिल्म के गाने से लेकर फिल्म के ट्रेलर तक को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट भी अपने अनुमान लगाने लगे हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं सनी देओल की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है और पहले दिन फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है?
कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के अब तक 9186 शोज बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म की 104390 टिकट भी बिक चुके हैं. इन टिकट्स के आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में 3.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 6.58 करोड़ पहुंच गया है. वहीं अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता नजर आ सकता है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘द राजा साहब’ की कमाई 12वें दिन ही लाखों में सिमटी, ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ का भी बुरा हाल
इन जगह बिके ज्यादा टिकट
सनी देओल की फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट उत्तर प्रदेश, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और पंजाब में बिके हैं. उत्तर प्रदेश में फिल्म के टिकट 36.05 लाख, दिल्ली में 89.64 लाख, वेस्ट बंगाल में 16.56 लाख, महाराष्ट्र में 44.49 लाख और पंजाब में 18.43 लाख टिकट बिके हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर क्रेज दिखाई दे रहा है. फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Zakir Khan ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक, लाइव शो में फैंस के सामने किया अनाउंस; जानें क्या है वजह
पहले दिन कितनी होगी कमाई?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो फिल्म पहले दिन 35-40 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है. वहीं फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 700 करोड़ की कमाई कर सकती है. इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, मेधा राणा, आन्या सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
43 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines